Home LIFESTYLE NEWS HINDI सुराही या मटका- किसमें ज्यादा देर तक ठंडा रहता है पानी? दुकानदार...

सुराही या मटका- किसमें ज्यादा देर तक ठंडा रहता है पानी? दुकानदार से जानें कौन-सा खरीदें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सुराही और मटका दोनों ही बाजार में धड़ल्ले से बिकते हैं और लोग मटका-सुराही ठंडा पानी पीने के लिए खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से देर तक पानी को ठंडा कौन रखता है? चलिए आपको बताते हैं।

Surahi vs Matka: मटका और सुराही आपने जरूर देखे होंगे, दोनों का ही इस्तेमाल पानी को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। पहले ज्यादातर घरों में सुराही ही होती थी लेकिन फिर मटका लोग खरीदने लगे। अब फिर से बाजार में मटका और सुराही दोनों ही बिकते हैं और लोग मीठा पानी पीने के लिए इन्हें खरीदते हैं। हम भी मटका खरीदने गए थे, ये सोचकर कि उसमें पानी ज्यादा ठंडा रहेगा और बच्चों को नैचुरल तरीके वाला ठंडा पानी पिलाएंगे। लेकिन दुकानदार ने बोला कि सुराही लेकर जाइये, इसमें पानी ज्यादा लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा। हमने इसका कारण पूछा तो पता चला कि इसके पीछे फिजिक्स छिपी हुई है। चलिए आपको बताते हैं आखिर सुराही में पानी ज्यादा ठंडा कैसे रहता है और दोनों में से क्या खरीदना सही है?

मटका vs सुराही

मटके का मुंह चौड़ा होता है और सतह हल्की पतली बनाई जाती है, जिससे सतह पर पानी न रुके और बह जाए। तो वहीं, सुराही की गर्दन लंबी होती है और सतह हल्की मोटी मिट्टी में बनाई जाती है। मटके को पहले के लोग पानी स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करते थे और सुराही से ठंडा पानी पीने के लिए।

किसमें रहते है देर तक ठंडा पानी

सुराही में पानी ठंडा रहने का कारण उसकी लंबी गर्दन और खास बनावट होती है। इसका मुंह छोटा और गर्दन लंबी होती है, जिससे अंदर का पानी बाहर की गर्म हवा के सीधे संपर्क में कम आता है। साथ ही, सुराही की मिट्टी में मौजूद बेहद छोटे छेदों से थोड़ी मात्रा में पानी बाहर की सतह तक पहुंचता है और फिर वाष्पित (सूख) हो जाता है। इस वाष्पीकरण (evaporation) की प्रक्रिया में गर्मी बाहर निकलती है, जिससे सुराही के अंदर का पानी ठंडा बना रहता है। मटके का मुंह चौड़ा होता है, उसमें पानी ठंडा तो होता है लेकिन ज्यादा देर तक ठंडक रुकती नहीं है। ठंडक को रोकने के लिए लोग कपड़ा ऊपर से लपेट देते हैं, जिससे बाहर की गर्मी से पानी गर्म न हो। सुराही पर कोई कपड़ा नहीं लपेटना पड़ता है।

क्या खरीदना चाहिए?

दुकानदार ने बताया कि अगर आप पानी स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो मटका लेकर जाएं। लेकिन ठंडा पानी चाहिए तो सुराही अच्छा विकल्प है। अगर सुराही नहीं ले रहे हैं, तो मटके में पानी भरकर रखने के बाद उस पर गीला कपड़ा लपेट दें। ऐसा करने से मटके का पानी भी ठंडा बना रहेगा। आजकल बाजार में मटका-सुराही दोनों ही टोटी के साथ आने लगे हैं, आप कोई भी खरीद सकते हैं। फिलहाल, हमने सुराही खरीद ली है, हमें जरूर बताएं कि आपने क्या खरीदा?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN