Home rss world hindi ट्रंप के बदल गए सुर; जिस जोहरान ममदानी को कहा था ‘वामपंथी...

ट्रंप के बदल गए सुर; जिस जोहरान ममदानी को कहा था ‘वामपंथी पागल’, अब करने लगे तारीफ

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से जोहरान ममदानी को भला-बुरा कह चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड न्यूयॉर्क के मेयर को ‘वामपंथी पागल’ तक कह चुके हैं। अब क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की जमकर तारीफ की है। इस खबर पर आपको भी शायद यकीन न हो। लेकिन सोमवार को एक ही वाकया सामने आया है जहां ट्रंप सार्वजनिक रूप से ममदानी की तारीफ करते नजर आए। यह इसीलिए अहम है क्योंकि ट्रंप इससे पहले कई मौकों पर ममदानी को ना सिर्फ अयोग्य बता चुके हैं, बल्कि उनके लिए ‘पागल वामपंथी’ जैसे शब्दों का प्रयोग भी कर चुके हैं।

इससे पहले सोमवार को ट्रंप और ममदानी के सोमवार को एक औपचारिक मुलाकात हुई। ट्रंप यहां न्यूयॉर्क स्थित मेयर के आधिकारिक आवास ‘ग्रेसी मेंशन’ पहुंचे थे। मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई। इसी कॉन्फ्रेंस में ममदानी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके अंदर एक महान मेयर बनने की खूब संभावनाएं हैं।

क्या बोले ट्रंप?

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा, “मैं निश्चित रूप से उम्मीद करता हूं कि वे एक महान मेयर बनेंगे। मैं वही चाहता हूं जो न्यूयॉर्क और देश के लिए अच्छा हो।” उन्होंने आगे कहा, “अगर मेरे पास उन्हें एक बुरा या खराब मेयर देखने का विकल्प हो, तो मैं ऐसा नहीं चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि वे एक महान मेयर बनें, और उनमें निश्चित रूप से अपार संभावनाएं हैं।” वहीं मुलाकात से पहले ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट में ग्रेसी मेंशन को अपनी पसंदीदा जगहों में से एक भी बताया।

सोशल मीडिया पर छाया ममदानी का रिएक्शन

जहां ममदानी को लेकर ट्रंप काफी अच्छे मूड में दिख रहे थे, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान ममदानी के चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज पर टिका रहा। कई यूजर्स ने उनके चेहरे के रिएक्शन पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि ममदानी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “उनकी आंखें अचानक घबराहट में झपकने लगीं।” हालांकि कुछ अन्य यूजर्स का मानना था कि ममदानी ट्रंप को बहुत समझदारी से हैंडल कर रहे हैं।

रिश्ते में रही है कड़वाहट

बता दें कि ट्रंप का ममदानी के प्रति यह दोस्ताना अंदाज हमेशा से ऐसा नहीं रहा है। चुनाव से पहले ट्रंप ने ममदानी की नीतियों की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने यह तक कह दिया था कि अगर जोहरान ममदानी चुनाव जीतकर न्यूयॉर्क के मेयर बने तो फंडिंग रोक दी जाएगी। वहीं ममदानी की यहूदी विरोधी बयानों पर भी ट्रंप बिफर चुके हैं। हालांकि ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात के बाद रिश्ते सुधरे थे, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही ट्रंप ममदानी पर न्यूयॉर्क सिटी को बर्बाद करने के आरोप लगाने लगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN