Home rss world hindi पूरी दुनिया में ठप हो जाएंगे ईरान के विमान, अमेरिका ने तारीख...

पूरी दुनिया में ठप हो जाएंगे ईरान के विमान, अमेरिका ने तारीख भी बता दी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि 23 सितंबर तक पूरी दुनिया में ईरान की विमान सेवाएं ठप हो जाएंगी. उन्होंने दूसरी कंपनयों को डबल टैरिफ की धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान की मदद की जाती है तो उन्हें परिणाम भुगतना होगा। 

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की बजाय हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ तो दोनों ही देश कहते हैं कि युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता चाहते हैं और दूसरी तरफ ऐसे ऐलान किए जाते हैं जो कि युद्ध को और भड़काने वाले हैं। ईरान ने युद्ध रोकने की वार्ता के लिए जब अमेरिका के सामने 6 शर्तें रखीं तो डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे उधर अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ऐलान कर दिया कि एक सप्ताह के अंदर दुनियाभर में ईरान की सारी विमान सेवाएं ठप हो जाएंगी और सारे विमान जमीन की धूल फांकेंगे। अमेरिका ने ईरान की एयरलाइन्स को सुविधाएं देने वाली कंपनियों पर डबल टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

बेसेंट ने कहा, दुनियाभर में ईरान के सभी विमान ठप हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन विमानों को फ्यूल नहीं देगा, लैंडिंग सर्विस नहीं देगा. टिकट नहीं बेचेगा तो फिर एयरलाइन कैसे चलेगी। बेसेंट ने यहां तक कहा कि एरलाइन के टिकट बेचने के लिए डॉलर सिस्टम का भी उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बेसेंट ने कहा कि 23 सितंबर तक ईरानी एयरलाइन ठप हो जाएगी।

आपको बता दें कि ईरान के साथ आमने-सामने के युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। नेपाल की जीडीपी के बराबर उसने डॉलर खर्च कर दिए। अब वह ऐसे रास्ते तलाश रहा है जिससे ईरान की कमर तोड़ी जा सके। उधर ईरान ने भी होर्मुज में शिकंजा कस रखा है जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।

लंबे युद्ध के लिए तैयार ईरान

ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने अमेरिका के साथ “लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर लिया है” और अब वह “पहले से कहीं अधिक तैयार है।” यह बात आज आईआरजीसी के प्रवक्ता होसैन मोहेब्बी ने कही।

ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मोहेब्बी ने इसे अमेरिका के लिए “ऐतिहासिक और शर्मनाक हार” बताया। उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका को कई क्षेत्रों में रणनीतिक झटके लगे हैं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में विफलता, पूरे क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों और खुफिया सुविधाओं की कमजोरी और ईरानी क्षमताओं के खिलाफ अमेरिकी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन शामिल है। मोहेब्बी ने कहा, “अमेरिका कोई युद्ध नहीं हारा है; अमेरिका एक व्यवस्था हार गया है।” उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में अमेरिका का प्रभाव भी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान अब क्षेत्र में एक नयी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN