Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार डर के मारे पैरालाइज हो जाती…कटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग करने वाले...

डर के मारे पैरालाइज हो जाती…कटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/kttf_1791539178446_5Xdp_1791539191222_tkUZ_873268e3-2bb3-4bf7-8dc5-5fb49c70e3ac_ezpl.jpg

कटरीना कैफ ने फाइनली सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

कटरीना कैफ को कुछ समय पहले विकी कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन के दौरान स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया जा था। हालांकि इस दौरान कई ने उनका सपोर्ट किया था कि मां बनने के बाद ये आम होता है। वहीं सलमान खान ने तो नेशनल टीवी पर यानी बिग बॉस शो में सबके सामने एक्ट्रेस का सपोर्ट कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। अब कटरीना का खुद ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

कटरीना ने क्या कहा

दरअसल, लंदन में अपने के ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में कटरीना बोलती हैं, ‘मुझे लगता है कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर जो आपको लेकर नरेटिव है, उसका आप पर असर ना पड़े क्योंकि वहां कई ओपीनियन होचे हैं और अगर हम उस पर ध्यान दें तो फिर हम अपने लिए अच्छे फैसले नहीं ले पाएंगे।’

अगर ध्यान देती तो कभी आगे नहीं बढ़ पाती

कटरीना ने आगे कहा, ‘पर्सनली मेरे लिए, अगर बार बार जो मैं क्रिटिक या कमेंट फेस करती हूं, उसके हिसाब से मैं काम करूं तो मुझे लगता है कि मैं डर के मारे पैरालाइज हो जाती और लाइफ में कभी आगे नहीं बढ़ पाती।’

कटरीना ने फिर कहा, ‘कई बार ऐसा समय आता है जब सब कर लेती हैं और फिर एक समय आता है कि आपको लगता है कि कुछ सही नहीं हो रहा। कभी आपको लगता है कि आप अपना बेस्ट लग रहे हो और कभी लगता है कि आप उस स्थिति तक पहुंचने के सफर पर हैं। हमें फन के साथ लाइफ एंजॉय करनी चाहिए।’

सलमान ने क्या कहा था

सलमान ने वीकेंड का वार में ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए कहा था कि प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन इसे लेकर उनका मजाक उड़ाना और भद्दी टिप्पणियां करना बेहद घटिया मानसिकता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो पहले जैसी हो जाएंगी फिट। अभी वह परिवार के साथ हैं।

कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ

कटरीना लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से कटरीना लंबे ब्रेक पर हैं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आया है।

फिलहाल कटरीना सिर्फ अपने बेबी और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा अपने फैमिली टाइम के कुछ खूबसूरत मोमेंट्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN