Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/farhan_salman_upcoming_1781710596807_1781710599824_6cb52c39-6ddb-4be6-972e-2c9d74587198.pngरणवीर सिंह संग विवाद की खबरों के बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर सलमान खान संग फिल्म पर काम करेंगे। फरहान अख्तर सलमान को लेकर एक पीरियोडिक ड्रामा फिल्म पर काम करेंगे।
फरहान अख्तर पिछले कुछ वक्त से रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में हैं। अब रणवीर सिंह विवाद के बीच खबरें हैं कि फरहान अख्तर सलमान खान संग फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फरहान अख्तर सलमान खान को लेकर एक पीरियोडिक ड्रामा फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। अगर ये खबर सच होती है, तो पहली बार होगा कि सलमान खान और फरहान अख्तर साथ में काम करेंगे।
सलमान और फरहान अख्तर साथ करेंगे काम
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले महीने से एक दूसरे से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़े सत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि सुपरस्टार सलमान खान ने अभी तक जितना भी सुना है, उन्हें फिल्म पसंद आई है और वो प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
शुरुआती दौर में दोनों के बीच है बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान जो फिल्म सलमान खान से डिस्कस कर रहे हैं, वो एक पीरियोडिक ड्रामा फिल्म होगी और दो पार्ट्स में रिलीज होगी। हालांकि, दोनों के बीच चर्चा अभी अपने शुरुआती दौर में है। अभी कोई पेपर वर्क शुरू नहीं हुआ है। दोनों पार्टीज पहली बार साथ में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फरहान केवल फिल्म को करेंगे प्रोड्यूस
फिल्म को लेकर अधिक जानकारी इस साल के अंत तक सामने आ जाएगी। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर को भी अभी तय किया जाना है। फरहान अख्तर फिल्म को केवल प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो जाएगी। बता दें, अभी इन रिपोर्ट्स पर सलमान खान या फरहान अख्तर की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म में भाईजान कर्नल बी संतोष बाबू का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
फरहान अख्तर ने FWICE में की थी रणवीर सिंह की शिकायत
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद की बात करें तो ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने डॉन 3 से अपने कदम पीछे खींच लिए। इसके बाद फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) में की। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया। हालांकि, बाद में ये निर्देश वापस ले लिया गया। खबरें आई थीं कि सलमान खान ने भी फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच सुलाह कराने की कोशिश की थी। हालांकि, बाद में साफ हुआ कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। ये केवल अफवाहें थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





