Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तनुश्री दत्ता के विवादित बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने...

तनुश्री दत्ता के विवादित बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने दे दिया जवाब, बोले- ऐसे लोगों को…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/tanushree_datta_malhar_01_1792139758489_1Xcf_1792139762248_m9wP_e2eb13c9-8d68-4bc3-88b5-c3ad43e1b727_Ng5O.png

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने एक्टर को लेकर हैरान करने वाले कुछ विवादित बयान दिए हैं। उनके इस विवादित बयानों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को गोवा में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया, लेकिन एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन को लेकर एक के बाद एक विवादित बयान दिए। अब इन बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने चुप्पी तोड़ी है।

तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे मल्हार का जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में बिना नाम लिए मल्हार ने तनुश्री दत्ता के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी। उन्होंने कहा, “बिना किसी का नाम लिए, मैं कहना चाहूंगा कि जिस केस को लोग अनावश्यक रूप से उठा रहे हैं वो पहले ही खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से क्लियर हुआ है, केस खत्म हो चुका है; फिर भी बोल रहे। ऐसे लोगों को मैं उनको कुछ नहीं बोलूंगा, जो सच है वही रहेगा, भगवान उनका भला करे। मैं ये कहना चाहूंगा।”

ये भी पढ़ें: ‘सुशांत को परेशान करके मार डाला’, नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने निकाली भड़ास

तनुश्री ने नाना पाटेकर के लिए किया था ईवल डेड शब्द का इस्तेमाल

जब नाना पाटेकर के निधन की खबर आई थी उस दिन तनुश्री दत्ता लखनऊ में एक इवेंट के लिए जा रही थीं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके नाना पाटेकर के लिए ईवल डेड शब्द का इस्तेमाल किया था।

नाना के निधन को एक्ट्रेस ने बताया था चमत्कार

तनुश्री दत्ता के जब इस बयान की आलोचना हुई तो उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया और उस वीडियो में नाना पाटेकर को लेकर और भी ज्यादा विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की मौत उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: मौत का मतलब संत बन जाना है? सोना ने किया तनुश्री दत्ता को सपोर्ट, नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं- मरने से किसी के…

नाना पाटेकर को लेकर दिए विवादित बयान

उन्होंने नाना पाटेकर को शैतान तक कहा था। तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर वही इंसान है जिसने वाराणसी में एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया था। फिर मीडिया में बोला कि वो शूटिंग का हिस्सा था। बाद में बच्चे ने सच बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की बहुत सारी हिरोइनों के साथ नाना पाटेकर ने मारपीट की है। उन्होंने नाना पाटेकर को शैतान कहकर बुलाया।

ये भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का वो विवाद, जिसने हिला दिया था बॉलीवुड; एक्ट्रेस बोलीं- मौत के बाद भी नहीं करेंगी माफ

कैसे हुआ था नाना पाटेकर का निधन?

8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर आई। अपने पिता के निधन के बारे में बात करते हुए मल्हार ने बताया कि उनके पिता उस दिन गोवा में थे। उन्होंने कहा, “मेरा कजिन प्रसाद, जो उनके इंडस्ट्री से जुड़े काम देखता है, उसे पापा ने मुंबई भेजा हुआ था क्योंकि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ कौन बनेगा करोड़पति शूट करना था। मेरे पिता ऐसे इंसान थे, जो किसी को परेशान नहीं करना चाहते थे। जब उन्हें बेचैनी फील हुई तो उन्होंने पहले मैसेज किया, कुछ समय बाद फोन किया। परिवार के सदस्य तुरंत उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मैं उस वक्त पुणे में था। सुबह करीब 5 बजे मां का फोन आया, उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं। ऐसा लगा मेरे आसपास की पूरी दुनिया थम गई हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN