Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इवेंट में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा? बीच में...

इवेंट में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा? बीच में छोड़ा शो, कहा- आर्टिस्ट की इज्जत करनी नहीं आती क्या?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Anjali_Arora_1792143912280_PyUU_1792143923361_vQZo_39445734-9c15-4136-9d7a-0f137bb0139b_9JZW.jpg

अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो कानपुर के एक इवेंट का है, जिसमें वो शामिल हुई थीं। इवेंट में अंजलि जैसे ही पहुंची, बैकग्राउंड में वही वायरल गाना ‘कच्चा बादाम’ बज रहा था।

‘कच्चा बादाम’ गाने से अंजलि अरोड़ा रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हुई थीं। इस गाने पर डांस की वजह से उन्हें एक खास पहचान मिली और इसके बाद उनके हाथ ‘लॉकअप’ जैसा रिएलिटी शो भी लगा। इसी बीच अंजलि एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। इंटरनेट सेंसेशन बनीं अंजलि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो कानपुर के एक इवेंट का है, जिसमें वो शामिल हुई थीं। इवेंट में अंजलि जैसे ही पहुंची, बैकग्राउंड में वही वायरल गाना ‘कच्चा बादाम’ बज रहा था। बस फिर क्या था अंजलि बुरी तरह भड़क गईं और इवेंट से जाने तक की धमकी दी।

‘कच्चा बादाम’ गाना सुन डीजे वाले पर भड़की अंजलि

दरअसल, अंजलि अरोड़ा गुरुवार रात 15 अक्टूबर को वो कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ कार्यक्रम में पहुंची थीं। ऐसे में डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही भड़क उठीं। उन्होंने बीच में ही अचानक डांस रोक दिया और मैनेजमेंट पर सवाल उठाने लगीं। ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में, जब अंजलि अरोड़ा स्टेज पर DJ की तरफ जाती हैं, तो बैकग्राउंड में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजता सुनाई देता है। वीडियो में वह DJ से कुछ बात करती दिख रही हैं, जबकि उनकी टीम के कुछ लोग भी कंसोल की तरफ आते हैं। इस छोटी सी बातचीत के दौरान अंजलि अपने हाथों से कुछ इशारा करती हैं।

लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे

अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अंजलि इस बात से नाराज थीं कि DJ ने वही गाना बजा दिया, जिससे उन्हें इतनी पहचान मिली थी। हालांकि, वीडियो से उनकी प्रतिक्रिया या दोनों के बीच हुई बातचीत का कोई साफ पता नहीं चलता, इसलिए लोग अपने-अपने हिसाब से इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अंजलि अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने की वजह से ही मशहूर हुईं और अब उसी गाने को बजाने पर वह एक DJ पर नाराज हो रही हैं। क्या विडंबना है!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लोगों को अपनी ही पहचान से दिक्कत है… वाह… यही तो पतन (डाउनफॉल) है…।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आपको कभी सम्मानजनक जिंदगी नहीं मिल पाएगी।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

सीता का रोल निभाने पर ट्रोल हुईं अंजलि

अंजलि अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभाती नजर आईं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद अंजलि जमकर ट्रोल किया गया। इससे पहले, उन्होंने इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस तरह की प्रतिक्रियाओं से परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा था, ‘लोग मुझे इसलिए ट्रोल कर रहे हैं कि मैं डांस करती थी, तो फिर मैं माता सीता का किरदार कैसे निभा सकती हूं? हर कोई डांस करता है; कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है; यह मेरा शौक है। मुझे इस पर कोई शर्म नहीं है। नहीं, मुझे इस बात का कोई दुख नहीं हुआ क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं, और हमने जनता को हमें जज करने का अधिकार दिया है। इसलिए, यह उनकी मर्जी है कि वे हमें सकारात्मक रूप से देखें या नकारात्मक रूप से। हर किसी को यह तय करने का हक है कि उन्हें कोई चीज पसंद है या नहीं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN