Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/rsv_1780196062448_1780196072068_64802b9c-258a-443d-8230-d9f24594b8cf.jpgराम चरण ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के एक इवेंट के दौरान एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय को लेकर बात की। उन्होंने विजय की खूब तारीफ की और कहा कि उन्हें उनपर गर्व है।
विजय के तमिलनाडु मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें कई सेलेब्स ने बधाई दी। विजय ने राजनीति में एंट्री लेने के लिए अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया। अब राम चरण ने विजय के लिए स्पेशल मैसेज दिया है। राम चरण ने कहा कि विजय ने लोगों की सेवा करने के लिए अपना वो करियर छोड़ दिया जिसमें वह पीक पर थे।
राम चरण बोले उन्हें विजय पर गर्व
दरअसल, हाल ही में पेड्डी के प्री रिलीज इवेंट में राम चरण पहुंचे। इस दौरान राम, विजय को लेकर बात करते हैं। वह कहते हैं, मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। माननीय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय गरू ने अपना करियर छोड़ दिया जिसमें वह अपने पीक पर थे वो भी इसलिए ताकि लोगों की सेवा कर पाएं। इंडस्ट्री के ऐसे शख्स पर मुझे बहुत गर्व है। मैं तमिलनाडु और विजय सर दोनों को बधाई देना चाहूंगा।
ये स्टार्स भी बने हैं मुख्यमंत्री
बता दें कि विजय, एनटी रामा राव, एमजी रामाचंद्रन और जे जयललिता की लिस्ट में आ गए हैं जो पहले शानदार एक्टर थे और फिर मुख्यमंत्री बनें।
विजय की लास्ट फिल्म नहीं हुई रिलीज
बता दें कि विजय की लास्ट फिल्म जन नायकन थी जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली थी। हालांकि यह अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से सर्टिफिकेट ना मिलने से इसमें देरी हो गई है। फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी हैं। विजय चाहते थे कि यह फिल्म पहले रिलीज हो जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
अप्रैल में लीक हुई थी फिल्म
वहीं अप्रैल में फिल्म लीक भी हो गई थी ऑनलाइन जिसपर मेकर्स ने वॉर्निंग दी कि सभी वीडियोज को लीक कर दिए जाएं नहीं तो वे लीगल एक्शन लेंगे। इतना ही नहीं इस मामले में साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
कब रिलीज हो सकती है मूवी
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अब 19 जून को रिलीज होगी। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।
राम चरण की पेड्डी
राम चरण की फिल्म पेड्डी की बात करें तो इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी हैं। ए आर रहमान ने म्यूजिक कंपोज किया है। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







