Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/8_june_ddlj_1780927189765_1780927196177_933d3785-4cf3-4f46-ac25-2455b45f96e1.jpgDilwale Dulhaniyan Le Jayenge Song: शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना समन’ सुना है? आइए इसके पीछे की कहानी बताते हैं।
ये बात 1995 की है। स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में शाहरुख खान और काजोल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के फेमस गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ की शूटिंग कर रहे थे। सरसों के लहलहाते खेतों में बाहें फैलाए जब शाहरुख कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे थे, तब दुनिया में किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो अंदर से कितने गहरे दर्द में हैं। दरअसल, उनका कोई अपना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।
कौन था वो शख्स?
वो शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज लाला रुख खान थीं। शाहरुख ने खुद एक इंटरव्यू में इस दर्दनाक दौर का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि सालों पहले जब उनके पिता मीर ताज मोहम्मद का अचानक निधन हुआ था तब शहनाज को इतना गहरा सदमा लगा था कि वो सुन्न हो गई थीं। वो बस पिता के पार्थिव शरीर को देख रही थीं। न उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे और न ही वो कुछ बोल रही थीं। इसके बाद वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।
दो साल तक रही ऐसी हालत
इस हादसे के बाद अगले दो सालों तक शाहरुख की बहन ने न तो किसी से बात की थी और न ही वो रोई थीं। वो बस दिन भर आसमान की तरफ देखती रहती थीं।
स्विट्जरलैंड की वादियों में मौत से जंग
जब ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग चल रही थी, तब अचानक शहनाज की तबीयत बिगड़ गई थी। पहले तो उन्हें भारत के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तब शाहरुख अपनी बहन को इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए।
‘मैं गम छिपाने के लिए दिन-रात काम करता हूं’
शाहरुख ने उस दौर को याद करते हुए कहा था, ‘मेरी बहन बच तो गई, लेकिन वो पिता को खोने के गम से कभी बाहर नहीं आ पाईं। उनका ये दर्द तब और दोगुना हो गया, जब 10 साल बाद हमारी मां का भी साया सिर से उठ गया। मैं दिन-रात सिर्फ इसलिए काम करता हूं ताकि अपने दुखों को काम के पीछे छिपा सकूं। मैं अपनी बहन से बहुत प्यार करता हूं। मेरे बच्चे भी मुझसे या मेरी पत्नी से ज्यादा अपनी बुआ से प्यार करते हैं। आज अल्लाह का शुक्रिया कि वो पहले से बेहतर हैं, हमारे साथ हैं। आपको पता है मेरी बहन बहुत ग्राउंडेड है। मैं उनकी तरह कभी नहीं बन सकता।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





