Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/8_june_hai_jawani__1780938224430_1780938230001_f4dfeab1-2cf8-44d9-8e39-ab7e9f7c8d23.jpg

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4 Box Office Collection: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 5 जून के दिन थिएटर में रिलीज हुई थी और आज इसका बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन है।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ये डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म। इस फिल्म को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ चार दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वरुण धवन की फिल्म के सफर की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी रही। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ की ओपनिंग ली। शनिवार के दिन यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं देखने को मिला। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कारोबार 7.50 करोड़ पर ही टिका रहा। तीसरे दिन यानी रविवार को फैमिली ऑडियंस और सिंगल स्क्रीन के दर्शकों की बदौलत फिल्म को थोड़ा सहारा मिला और इसकी कमाई में करीब 20% की बढ़त आई। मतलब फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहला वीकेंड 24 करोड़ पर बंद हुआ।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के डे4 की कमाई

सोमवार को वर्किंग डे था इसलिए फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक बड़ी गिरावट देखने को मिली। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में चौथे दिन करीब 53% का ड्रॉप आया और फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।

टेबल से समझिए

डे कमाई
डे 1 7.50 करोड़ रुपये
डे 2 7.50 करोड़ रुपये
डे 3 9 करोड़ रुपये
डे 4 3.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई 27.50 करोड़ रुपये

मंडे टेस्ट में पास हुई या नहीं?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। ऐसा नहीं है कि फिल्म ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन बॉर्डर लाइन क्राॅस कर ली है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.50 करोड़ कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से वरुण धवन की फिल्म ने 42.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म के बारे में

‘है जवानी तो इश्क होना है’, डेविड धवन के सिग्नेचर स्टाइल वाली एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। उन्होंने इस फिल्म के जरिए आज के दौर के युवाओं, उनके उलझे हुए रिश्तों और फैमिली ड्रामे को दिखाने की कोशिश की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN