Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘तुम इंडिया के माइकल जैक्सन बन सकते हो’, जब अरिजीत सिंह ने...

‘तुम इंडिया के माइकल जैक्सन बन सकते हो’, जब अरिजीत सिंह ने दी थी काजी को यह सलाह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/QaziArijit_1789375273514_a956d99c-e9d1-4c1a-8872-fab6e735344f_1789375276994_4c2c5dcc-7eec-4cc5-ae18-229c10bc3ee0_724b0dc2-0b71-4788-96af-59e0f91ffab9_030e734a-a29a-4fac-8c1f-ab06a1fd7945.jpg

अरिजीत आज भले ही काजी से बहुत बड़े स्टार सिंगर हैं, लेकिन एक वक्त था जब अरिजीत सिंह स्टेज पर इमोशनल हो गए थे और तब काजी ने उन्हें सपोर्ट किया था।

बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए सिंगर काजी तौकीर और अरिजीत सिंह का रिश्ता बहुत पुराना है। अरिजीत और काजी दोनों एक ही रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में बतौर कंटेंस्टेंट शामिल हुए थे, जहां अरिजीत टॉप 6 में आकर बाहर हो गए, वहीं काजी लंबे वक्त तक शो में टिके रहे और इसके विनर भी बने। इस बात को करीब 20 साल बीत चुके हैं और आज भी काजी और अरिजीत के बीच बहुत करीबी रिश्ता कायम है। अरिजीत यूं तो अपनी निजी जिंदगी को लेकर खामोश रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन काजी के शो का हिस्सा बनते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट जाहिर किया था। अरिजीत ने एक वक्त पर काजी के लिया कहा था कि वह इंडिया के माइकल जैक्शन बन सकते हैं।

“इंडिया का माइकल जैक्सन बन सकता है”

कम लोग जानते हैं कि फेम गुरुकुल के बाद अरिजीत सिंह ने एक और रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और 10 लाख रुपये जीते थे। इन्हीं पैसों से उन्होंने एक स्टूडियो बनाया और यहां तक ​​कि काजी को भी अपना फ्यूचर विजन बताया। अरिजीत सिंह ने काजी से तब कहा था कि वह भारत के माइकल जैक्सन बन सकते हैं। अगर आपने ‘फेम गुरुकुल’ नहीं देखा था, तो जान लीजिए कि तब काजी ने शो के दौरान अरिजीत को बचाने के लिए वोट किया था और उस 17 साल के अरिजीत को हिम्मत दी थी जब वह कैमरे के सामने भावुक हो गए थे।

वायरल हो रही हैं काजी की पुरानी क्लिप्स

पुरानी वायरल हो रही क्लिप्स में काजी अरिजीत को दिलासा देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में काजी ने कहा, “अरिजीत, रो मत। हिम्मत मत हारो, अपना हौसला बनाए रखो। तुम बहुत निगेटिव सोचते हो, ऐसा मत करो। और मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं सिर्फ परफॉर्मेंस के आधार पर वोट नहीं दूंगा। वोट देने से पहले मैं सब कुछ देखूंगा। अगर तुम वहां आए, तो तुम हमारे लिए खतरा बन जाओगे। लेकिन मुझे चैलेंजेज पसंद हैं, इसलिए मैंने तुम्हें वोट दिया।” बता दें कि काजी बिग बॉस हाउस में बहुत तेजी से पॉपुलर हुए हैं।

काजी को अरिजीत से कभी नहीं हुई जलन

अरिजीत ‘फेम गुरुकुल’ से एविक्ट होने के बावजूद आज बहुत बड़े सिंगर हैं और काजी को लोग जैसे भूल ही गए। काजी ने इस बारे में कहा था कि वह (अरिजीत) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शो कर रहा है। लेकिन मुझे कभी जलन नहीं हुई। मैं बहुत खुश हूं। कई लोग अक्सर हमारी तुलना करते हैं। मैं उसकी सक्सेस से खुश हूं और अपनी जिंदगी की अचीवमेंट्स से संतुष्ट हूं। काजी ने बताया कि अरिजीत उम्र में भले ही उनसे छोटे थे, लेकिन उनका विजन बहुत बड़ा था। उन्होंने काजी से उस वक्त कहा था, “दूसरे देशों में माइकल जैक्सन और दूसरे रॉकस्टार हैं। भारत में तुम भी उनमें से एक बन सकते हो। तुम एक पॉप स्टार बन सकते हो।”

सलमान के शो में जीते थे 10 लाख रुपये

जहां बाकी कंटेस्टेंट शोर-शराबा और झगड़ा करके ऑडियंस का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ काजी ने ऑडियंस के साथ-साथ खुद को भी एंटरटेन कर रहे हैं। सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए काजी ने कहा, “सोनी ने ‘दस का दस’ नाम का एक शो बनाया था। गूगल पर भी खोजने पर इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी। यह कोई पॉपुलर शो नहीं था। इसमें इंडियन आइडल और फेम गुरुकुल के कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था और इसका नाम ‘दस का दस’ रखा गया था।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN