Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दाऊद इब्राहिम पर फिल्म बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा-मोहित सूरी, बोले-धुरंधर...

दाऊद इब्राहिम पर फिल्म बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा-मोहित सूरी, बोले-धुरंधर से बड़ी होगी मूवी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/setgt_1789375373423_052d7b2a-27aa-4b8c-8862-47e404a21872_1789375377593_20502323-b5af-4a5b-883e-ced692cb44fb_fc616269-60ac-45d6-8abf-7f4f551ed444_cce31ed8-ee29-4760-953c-0c8ac8a7a700.jpg

सत्या जैसी गैंगस्टर ड्रामा फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा अब मोहित सूरी के साथ मिलकर धुरंधर से भी बड़ी फिल्म ला रहे हैं। ये फिल्म दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलगाववाद पर होगी।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के धमाके बाद अब इंडस्ट्री में एक्शन। क्राइम फिल्मों का चलन शुरू हो गया है। राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी साथ में एक जबरदस्त फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन। गैंगस्टर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म को धुरंधर से भी बड़ी बताया जा रहा है। ये फिल्म क्राइम। गैंग वॉर के साथ इमोशन से भी भरी होने वाली है। म्यूजिक पर खास ध्यान दिया जाएगा। दो बड़े डायरेक्टर एक एक फिल्म के साथ जुड़ना सच में ऑडियंस को कुछ खास मिलने वाला है।

मोहित सूरी के साथ राम गोपाल बना रहे हैं फिल्म

राम गोपाल वर्मा ‘सत्या’ जैसी शानदार गैंगस्टर ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं मोहित सूरी रोमांस और इमोशन को जिस तरह से पेश करते हैं वो हर डायरेक्टर के बस की बात नहीं। सोचिए दो अलग स्तर के डायरेक्टर एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म बनाई जा रही है जिसे धुरंधर से बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म मुंबई और अंडरवर्ल्ड डॉन पर बेस्ड होगी। राम गोपाल वर्मा ने मोहित सूरी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मैं और सैयारा मोहित सूरी अगली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ये पूरी तरह से एक गैंगस्टर ड्रामा होगी जो जल्द आप तक पहुंचेगी।

दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन पर होगी ये फिल्म

इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है। डायरेक्टर ने लिखा। ‘जिस फिल्म को मैं मोहित सूरी के साथ प्रोड्यूस कर रहा हूं उसकी स्क्रिप्ट मैंने लिखी हैं। मोहित इसके डायरेक्टर होंगे। उन्होंने इस स्क्रिप्ट को अलग और ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। ये कहानी दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने के दौरान की है जो सत्या नाके आदमी की वजह से हुआ था। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे इंडियन इंटेलीजेंस एजेंसियां घटनाओं में शामिल थीं। जिनकी वजह से 1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुआ।

ऐसी होगी राम गोपाल और मोहित सूरी की फिल्म

इस तरह के बैकग्राउंड की कहानी के लिए मोहित सूरी ने अपना अंदाज अपनाया है। मोहित ने इस फिल्म में कहानी जिसमें दिल से जुड़े किरदार। इमोशनल एंगल। म्यूजिक। असली एक्शन दिखाया जाएगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। मैं उनसे तुलना नहीं कर रहा हूं। लेकिन एक उदारहण के तौर पर सोच रहा हूं कि कैसा होता अगर कोपोलो जॉज डायरेक्ट करते या स्पीलबर्ग गॉडफादर। यहां फर्क होना ही अलग बात है। किरदारों पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। मैंने जो लिखा था उस पर मोहित का विजन देखने के बाद मुझे यकीन है की ये मोहित की फिल्म ‘धुरंधर से कहीं बड़े स्तर पर होगी और दिल से सत्या से भी ज्यादा जमीन से जुड़ी होगी।

धुरंधर ने किया था धमाका

बता दें। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। दुनियाभर में फिल्म की तारीफ हुई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दोनों फिल्मों ने 2 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और अब OTT प्लेटफार्म पर धमाका कर रही हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त। अक्षय खन्ना। सारा अर्जुन। अर्जुन रामपाल। राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। अब धुरंधर के बाद कई मेकर्स इसी तरफ की गैंग वॉर फिल्में बना रहे हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही कमाल कर पाती हैं नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN