Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/tutak_tutak_tutiya_1780652066983_1780652067085_c3bbec75-e1e9-44e5-b94c-f26220e93fd3.jpgघर का चिराग फिल्म का गना तूतक-तूतक तूतिया, 90 के दशक में चित्रहार, रंगोली में खूब बजा। इसकी कैसेट्स भी बिकीं। कभी आपने सोचा कि इस शब्द का मतलब क्या होता है?
साल 1989 में आई फिल्म घर का चिराग का एक गाना खूब हिट हुआ। इसके बोल थे, तूतक तूतक तूतिया, आई लव यू। लोगों ने इस गाने पर डांस किया, इसे खूब गाया पर ज्यादातर लोगों को इसका मतलब नहीं पता। इस गाने का एक और वर्जन 2016 में आई फिल्म देवी में था। इसमें गाने में तमन्ना भाटिया और सोनू सूद थे। इसको कनिका मान और मलकीत सिंह ने गाया था। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह गाना मलकीत सिंह का है और उनसे ही हर जगह पहुंचा। वह एक बार बता चुके हैं कि गाने में इस शब्द का मतलब क्या है।
गाने के कई रीमिक्स
तूतक तूतक तूतिया के कई वर्जन्स बन चुके हैं। ओरिजनल सॉन्ग मलकीत सिंह के तूतक-तूतक तूतिया से लिया गया था। इसे बाली सागू के एक एल्बम में भी रीमिक्स किया गया था। इसका नाम था Hey Jamalo (Def Mix)। इस रीमिक्स वर्जन की रिकॉर्ड तोड़ सेल हुई थी।
चंकी पांडे की फिल्म में था गाना
चंकी पांडे की मूवी घर का चिराग में भी यह गाना है। लेट 80s और 90 के दशक में यह खूब पॉप्युलर हुआ था। यह फिल्म एक फूल दो माली की रीमेक थी। इसमें चंकी पांडे के साथ नीलम थीं। इसमें तूतक तूतक तूतिया गाना 1988 में आए मलकीत सिंह के एल्बम सजना ओ सजना से लिया गया था। गाना मलकीत सिंह ने गया था और इसे वीर रहीमपुरी ने लिखा था।
क्या है तूतक-तूतक तूतिया का मतलब
मलकीत सिंह से कई इंटरव्यूज में पूछा जा चुका है कि आखिर इन शब्दों का मतलब क्या है। उन्होंने बताया था कि यह रोमांटिक गाना है। उन्होंने बताया था कि पंजाबी में तूतिया का मतलब होता है शहतूत। अब इस गाने में लड़का कह रहा है, तू-तक यानी तू देख, तूतिया मतलब शहतूत। शहतूत की झाड़ी के पास बैठकर प्रेमी कहता है कि तू शहतूत को तक फिर आगे गाकर बोलता है, हम यहां बैठकर प्यार भरी बातें करेंगे। इन शब्दों को इसी तरह से लिया गया है।
यहां देखें गाने का ओरिजनल वर्जन
कौन हैं मलकीत सिंह
मलकीत सिंह इंग्लैंड बेस्ड पॉप्युलर पंजाबी भांगड़ा सिंगर हैं। वह पंजाब के होशियारपुर में पैदा हुए थे। गुड़ नाल इश्क मीठा और तूतक-तूतक तूतिया उनके पॉप्युलर गाने हैं। इनके लोगों ने कई वर्जन्स बनाए और सारे पसंद किए गए। मलकीत सिंह को भांगड़ा किंग भी कहा जाता है। मलकीत सिंह के शोज पर बंपर भीड़ जुटती है। वह हाई-फाई शादियों और फंक्शंस में भी गाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







