Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/sapna_chaudhary_1780309620143_1780309620304_ef997b25-dbc1-4099-a739-5eb9810c9f2e.jpg

सपना चौधरी की वजह से फेमस हुए गाने तेरी आख्या का यो काजल का भोजपुरी वर्जन आया है। इसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। लोग इस वर्जन को काफी पसंद कर रहे हैं।

यूट्यूब पर भोजपुरी और हरियाणी गाने ताबड़तोड़ सुने जाते हैं। बॉलीवुड गानों को ये कड़ी टक्कर देते हैं। यहां आप इन दोनों गानों को मिलाकर बना मजेदार रिक्रिएशन सुन सकते हैं। गाना पूरा नहीं, छोटी सी क्लिप है लेकिन लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं। यह गाना सपना चौधरी की वजह से खूब फेमस हो चुका है। इसके बोल हैं, तेरी आख्या का यो काजल जिसका भोजपुरी वर्जन सामने आया है। आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने अपने स्टाइल में इस गाने की लिरिक्स बदल दी है। म्यूजिक वही रखा है। पूरा मिलकर जो पैकेज तैयार हुआ वो काफी धमाकेदार है। लोगों को उनका एक्सपेरिमेंट पसंद आ रहा है।

मृत्युंजय ने क्या गाया

मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी क्रिएटिविटी की लेटेस्ट रील शेयर की है। वह बोलते हैं, अरे जरा रुकिए। इसका भी भोजपुरी वर्जन सुनकर जाइए। इसके बाद मृत्युंजय गाते हैं, ‘चली सैंया ना कवनौ बहाना। हार सोनवा का पड़ेगा दिलाना। चली सैंया ना कवनौ बहाना, हार सोनवा का पड़ेगा दिलाना। आ जबले ना दिवाइबा ए सैंया, तबले हम खाईब ना खाना। अपना रूसल धनिया के लिही मनाई जी। चली पटना बजरिया, हरवा-हसुलिया दिवाए जी। अपना रूसल धनिया के लिही मनाई जी। चली पटना बजरिया, हरवा हुलिया दिवाए जी। चली सैंया ना कवनौ बहाना।’

गाने का हिंदी मतलब

सैंया कोई बहाना नहीं चलेगा। सोने का हार दिलवाना पड़ेगा। जब तक हार नहीं दिलाओगे, तब तक हम खाना नहीं खाएंगे। अपनी रूठी प्रेमिका को मना लो, पटना के बाजार चलके हार, हसुली दिलवा दो।

गाने पर फिदा कद्रदान

मृत्युंजय के गाने के कमेंट सेक्शन पर एक कमेंट है, भाई आपका गाना मुझे बहुत अच्छा लगा। एक ने लिखा है, सुपर से ऊपर भाई। एक ने लिखा है, वाह भाई नाइस। एक कमेंट है, भैया आप कहां से इतना अच्छा गाना गाते हो यार बहुत अच्छा लगता है आपका सॉन्ग। एक ने लिखा है, मैंने ये गाना 7 बार सुना मजा आ गया भैया एकदम टॉप क्लास है। एक ने लिखा है, एक ही शब्द लिखब, बवाल। एक और ने लिखा है, जियो हो राजा।

कई गाने की काया पलट चुके मृत्युंजय

मृत्युंजय अपने इंस्टाग्राम पर कई गानों के भोजपुरी वर्जन्स डाल चुके हैं। उनके चिट्टियां कलाइयां गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई गानों को 2-3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। धुरंधर फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। रब ने बना दी जोड़ी गाने का भोजपुरी वर्जन मृत्युंजय ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। लोग उनके कमेंट सेक्शन में डिमांड करते हैं कि इन क्लिप्स के पूरे वर्जन वह यूट्यूब पर डालें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN