Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/1_june_maa_behen_1780316956316_1780316961841_8f9a663d-526b-43d0-adfa-80ff0d7c37a7.jpgमाधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इस फिल्म में माधुरी ने तृप्ति डिमरी की मां का किरदार निभाया है। माधुरी ने लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में इस पर बात की।
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित जल्द ही एक अनोखे अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘मां बहन’ है और ये 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में माधुरी ने तृप्ति डिमरी की मां का किरदार निभाया है। ऐसे में लाइव हिन्दुस्तान ने माधुरी से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान इस पर सवाल पूछा। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
इस रोल के लिए क्यों कहा ‘हां’?
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए माधुरी ने बताया कि ये रोल मां की सोसाइटी में बनी इमेज से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, ‘जब भी मां को स्क्रीन पर दर्शाया गया तो हमेशा परफेक्ट दिखाया गया है। मतलब खुद मर जाएंगी, लेकिन अपने बच्चों को कुछ होने नहीं देंगी। अपने बच्चों के लिए जेल भी चली जाएंगी। लेकिन इस फिल्म में ऐसा नहीं है।’
कैसा है माधुरी का कैरेक्टर?
माधुरी ने आगे कहा, ‘इस फिल्म में जो मां है वो बहुत झल्ली है और उसने अपनी लाइफ में सबकुछ अस्त-व्यस्त कर रखा है। तो मुझे इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। जिस तरीके से स्क्रिप्ट में हर कैरेक्टर लिखा हुआ था वो काबिल-ए-तारीफ था।’
तृप्ति डिमरी की मां का रोल चुनने पर क्या बोलीं माधुरी?
जब माधुरी से पूछा गया कि क्या उन्हें तृप्ति डिमरी जैसी यंग एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाने में कोई झिझक हुई? तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया कि उनके लिए कैरेक्टर का लीड होना या उसकी उम्र मायने नहीं रखती।
क्या बोलीं माधुरी?
माधुरी ने कहा, ‘जब आप फिल्म करते हैं तब आप एक कैरेक्टर प्ले कर रहे होते हैं। अगर आपको उस फिल्म आपका कैरेक्टर पसंद आता है तो आप वो फिल्म करते हैं। मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा कि मेरे कैरेक्टर लीड है या बड़ी उम्र का है। मैंने हमेशा ये देखा है कि ये कैरेक्टर प्ले करने में मजा आएगा या नहीं। और फिर इस फिल्म में तो तीन-तीन ऐसे कैरेक्टर्स हैं, कैरेक्टर्स लैस… हा हा हा। तो हां, मुझे पता था कि ये कैरेक्टर करने में मुझे मजा आने वाला है इसलिए मैंने इस रोल के लिए हां कहा।’
क्या है फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी?
सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा हैं। माधुरी ने तृप्ति और धारणा की मां का किरदार निभाया है। इन तीनों की लाइफ में तब तूफान आता है जब एक कांड हो जाता है और उन्हें अपने किचन में रखी एक लाश को छिपाना पड़ता है।
माधुरी और तृप्ति
ये माधुरी और तृप्ति की पहली फिल्म नहीं है। याद दिला दें, इन दोनों ने साथ में ‘भूल भुलैया 3’ में भी काम किया था। इस फिल्म में इनके साथ कार्तिक आर्यन और विद्या बालन भी थीं।
यहां देखिए पूरा इंटरव्यू और फिल्म का ट्रेलर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






