Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/dpbs_1792676972702_ysqG_1792676984845_JOnk_480c5d62-e5d9-466e-b9c0-825fd3fc7bab_blk4.jpgदलेर मेहंदी को लेकर मीका सिंह सोशल मीडिया पर खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिए अब मंत्री से माफी मांगने की डिमांड तक कर डाली है।
दलेर मेहंदी का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जहां उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने उन पर गलत कमेंट किया। इसके बाद मीका सिंह और कई सेलेब्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया था। अब मीका सिंह ने कहा कि वह उत्तराखंड में परफॉर्म करेंगे फ्री में, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है।
मीका सिंह से की गई डिमांड
दरअसल, बीजेपी स्टेट को मिडिया इन चार्ज विनय गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दलेर मेहंदी जी का मैं भी बड़ा फैन हूं और मैंने उन्हें आज से पहले कभी नहीं देखा। जहां तक मेरी जानकारी में है पहले इस इवेंट में सुनंदा शर्मा जी ने आना था, लेकिन सुनंदा जी का स्वास्थ ठीक नहीं था और इस वजह से उनकी जगह दलेर मेहंदी जी आए। अगर दलेर जी की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह पहले बता देते। यह कोई आम इवेंट नहीं था ये नवरात्री के खास मौके पर माता के लिए इवेंट था।’
मीका सिंह जो उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो शब्दों से कुछ नहीं होता। अगर वास्तव में उनके मन में भाई के लिए श्रद्धा है तो वह उत्तराखंड में आएं और इसके बदले मुफ्त में कार्यक्रम करें।
मीका सिंह बोले फ्री में करूंगा उत्तराखंड में परफॉर्म
मीका सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘ठीक है सर मैं उत्तराखंड आऊंगा और फ्री में आपके लिए परफॉर्म करूंगा। लेकिन इससे पहले प्लीज अपने मंत्री को कहें कि दलेर मेहंदी जी से माफी मांगे। दलेर मेहंदी पाजी ने पूरी 1घंटे 30 मिनट की परफॉर्मेंस दी थी और वहां मौजूद लोग डांस भी कर रहे थे। इसके बाद भी उन पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगा।’
मीका सिंह ने उठाए सवाल
मीका ने आगे लिखा, ‘सर, मैं आपको वीडियो भेज रहा हूं। आप खुद वहां देखें कि क्या हुआ। अगर वीडियो में आपका मंत्री नशे की हालत में आता हुआ दिखता है तो आप उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सर, मेरा आपसे एक सीधा सवाल है- क्या नियम और जवाबदेही सभी के लिए एक समान नहीं होने चाहिए?’
क्या है मामला
दरअसल, उत्तराखंड में कुंजापुरी मेला में दलेर मेहंदी परफॉर्म करने आए थे। इस दौरान स्टेज पर मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर आते हैं और दलेर मेहंदी से सवाल करते हैं और दावा करते हैं कि सिंगर शराब पीकर परफॉर्म कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुबोध फिर दावा करते हैं कि सिंगर ने 35 लाख रुपये, लेकिन फिर वह भी सही से गाना नहीं गा रहे हैं।
इस दौरान का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सबसे पहले मीका सिंह, दलेर मेहंदी के सपोर्ट के लिए आगे आए और फिर कई सिंगर्स और एक्टर्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




