Home मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ की फैन्स से अपील- डाउनलोड की हुई सतलुज ज्यादा से...

दिलजीत दोसांझ की फैन्स से अपील- डाउनलोड की हुई सतलुज ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/satluj_1783323869356_1783323869466_32708b50-451c-4fb8-a557-5b2448f1e62f.jpg

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ओटीटी प्लैटफॉर्म से भले हट गई हो लेकिन कई लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। दिलजीत ने लोगों से अपील की है कि इसे ज्यादा से ज्यादा सर्कुलेट करें।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज कॉन्ट्रोवर्सी में है। स्ट्रीमिंग के दो दिन बाद ही यह ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 से हटा दी गई। अब दिलजीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लाइव सेशन में अपने फैन्स से बातें करते दिख रहे हैं। दिलजीत बोलते हैं कि उन्हें पता था कि ये होगा। उन्होंने लिखा कि अब यह मूवी घर-घर पहुंच ही गई है। लोगों ने डाउनलोड कर ली है। इस बात की तसल्ली है।

दुखी लेकिन संतुष्ट हैं दिलजीत

हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी मूवी सतलुज ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर बेस्ड है। एक लाइव सेशन में दिलजीत बोले, ‘घटना 1995 में हुई थी और उस वक्त इस पर लोगों को बात तक नहीं करने दी। ये आज भी हो रहा है। हद हो गई। मैं थोड़ा दुखी हूं। 2026 है और हम आज भी वहीं खड़े हैं। यह पहले दिन से ही पता था। इसी वजह से हम फिल्म प्रमोट नहीं कर सके और बिना किसी को बताए रिलीज कर दी। अगर हमने रिलीज के दो दिन पहले भी फिल्म प्रमोट कर दी होती तो यह रिलीज ही ना होती। पर अब मैं संतुष्ट हूं कि यह हर घर पहुंच गई है। आपके पास फिल्म है। लोगों ने डाउनलोड कर ली है। आज यूथ इस पर बात कर रहा है।’ लाइव स्ट्रीम के दौरान दिलजीत यह भी बोले, जितना भी परेशान करना है कर लो, मैं मरते दम तक पंजाब के साथ रहूंगा।

जानते थे बैन होगी फिल्म

दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें पता था ऐसा होगा। बोले, ‘जहां मैं आज हूं, यहां संडे की शाम है। शुक्रवार को ही लग रहा था कि ऐसा हो सकता है, ये मेरे दिमाग में था, तो यह कोई शॉक नहीं है क्योंकि हां ऐसा लग रहा था कि जब सोमवार को ऑफिस खुलेंगे तो ये बैन हो सकती है। मुझे यह नहीं पता था कि संडे की शाम को ही हो जाएगी। हमें फिल्म शुरू करने में डेढ़ साल लग गया था। एडिट होने के बाद फिल्म 4 साल लटकी रही। मैं तो फिल्म के साथ दो साल ही जुड़ा हूं, हनी पाजी (त्रेहान) ने इसे छह साल दिए हैं।’

फिल्म बांटने की अपील

दिलजीत ने खुशी जताई कि लोगों ने फिल्म देखी और डाउनलोड कर ली है। वह बोले, ‘मैं अब संतुष्ट हूं कि फिल्म घर-घर पहुंच गई है। फिल्म आपके पास है, लोगों ने डाउनलोड कर ली है। यूथ इस पर बात कर रहा है। मैंने एक वीडियो देखा, बहुत प्यारा वीडियो, जो सुबह जागने के बाद देखा जिसमें फिल्म गुरुद्वारा साहिब में चलाई जा रही थी। मैं संतुष्ट हूं कि फिल्म आप तक पहुंच गई है। जो मेहनत सबने की है, आप तक पहुंचनी जरूरी थी और पहुंज गई है। ईश्वर की कृपा है मैं बहुत संतुष्ट हूं। अब आप लोग इसे आपस में बांट सकते हैं। ये आपकी फिल्म है। ‘

SOURCE : LIVE HINDUSTAN