Home मनोरंजन समाचार Anupamaa: ख्याति को खाए जा रही है किस बात की फिक्र? शादी...

Anupamaa: ख्याति को खाए जा रही है किस बात की फिक्र? शादी के बीच अनुपमा से लेगी यह वादा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Anupamaa_6_July_1783329688550_1783329692567_b58c2216-cf17-4d4f-8bc7-015e72cd8ca8.jpg

Anupamaa 6 July 2026: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड काफी सारा ड्रामा और एक्शन लेकर आने वाला है। प्रेम जब श्रुति को बताएगा कि तोषू को चोरी की बात पता चल गई है, तो उसके बाद असली तमाशा शुरू होगा।

Anupamaa 6 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत काफी धमाकेदार रहेगी। गौतम बड़ी चालाकी से तोषू को शतरंज के मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा होगा, लेकिन उसे यही लग रहा है कि वह बहुत चालाकी से अपने लिए पैसों का बंदोबस्त कर रहा है। गौतम के कहने पर तोषू जाकर प्रेम से अकेले में मिलेगा और उसे बताएगा कि उसे यह राज बता है कि उसने अनुपमा की डायरी चुराई थी। तोषू कहेगा कि वह यह बात किसी को नहीं बताएगा, बस उसे इस राज के बदले में कीमत चाहिए।

प्रेम के आगे यह डील रखेगा पारितोष

तोषू कहेगा कि प्रेम कॉम्पटिशन जीतने के बाद 10% प्राइज मनी उसे दे दे। प्रेम ना-नुकुर करके बात घुमाने की कोशिश करेगा, लेकिन वह बहुत घबराया हुआ होगा। तोषू जाकर गौतम से कहेगा कि उसके कहे मुताबिक उसने प्रेम से प्रॉफिट शेयर मांग लिया है, उधर प्रेम जाकर श्रुति को यह बताएगा कि तोषू को डायरी का सच पता चल गया है और वह अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम डायरी को वापस उसी जगह रखने का प्रस्ताव रखेगा। वह कहेगा कि हमने वो डायरी चुराकर गलती की है, लेकिन श्रुति हमेशा की तरह उसे उलटी पट्टी पढ़ाएगी।

गौतम की वजह से होगा असली तमाशा

श्रुति कहेगी कि वह डायरी उनकी जीत के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए डायरी वापस नहीं रख सकते। श्रुति कई वजहें बताते हुए प्रेम को इस बात पर राजी कर लेगी कि डायरी वापस नहीं करनी चाहिए। वह प्रेम को आश्वासन देगी कि तोषू को वह संभाल लेगी। असली गड़बड़ तब होगी जब श्रुति जाकर तोषू से अकेले में मिलेगी और उसे जान से मारने की धमकी देगी। तोषू सन्न रह जाएगा और जब गौतम के पास पहुंचेगा तो गौतम उसे भड़काएगा। वह कहेगा कि ये लोग तुम्हें हल्के में ले रहे हैं तोषू। अब तोषू बदला लेने का फैसला लेगा।

ख्याति कहेगी अनुपमा से दिल की बात

इधर शादी के दौरान सभी अपनी शादी के वक्त को याद कर रहे होंगे और इसी दौरान अनुपमा को किचन में प्रसाद बनाने के दौरान पता चलेगा कि उसकी डायरी गायब है। किंजल के साथ वह डायरी काफी देर तक तलाशेगी लेकिन डायरी नहीं मिलेगी। आज के ही एपिसोड में ख्याति आकर अनुपमा से मिलेगी और कहेगी कि वह दिल से चाहती है कि प्रांशी इस घर में रहे, क्योंकि प्रांशी को सही संस्कार और परवरिश इसी घर में मिल सकती है। अनुपमा उसे भरोसा दिलाएगी कि वह निश्चिंत रहें। सीरियल में आगे क्या ट्विस्ट आएंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN