Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पार्टी में जाकर बैठ गई है आवाज? डॉक्टर से जानें कैसे...

दिवाली पार्टी में जाकर बैठ गई है आवाज? डॉक्टर से जानें कैसे रखें खुद का ख्याल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली के दौरान लोग अलग-अलग पार्टीज का हिस्सा बनते हैं और जमकर एंजॉय करते हैं। ऐसे में कुछ लोग अक्सर पार्टीज से आने के बाद आवाज बैठ जाने की शिकायत करते हैं। ऐसे में डॉक्टर ने खुद का ख्याल रखने की टिप्स बताई हैं। 

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और जश्न का मौका होता है। इस दौरान पार्टी, तेज म्यूजिक, दोस्तों के साथ बातचीत और देर रात तक मौज-मस्ती करना आम बात है। लेकिन कई बार ज्यादा देर तक चिल्लाने, तेज आवाज में बात करने या लगातार बोलने के कारण गले और वोकल कॉर्ड्स पर दबाव पड़ता है। इसका असर आवाज पर दिखाई दे सकता है। कई लोगों की आवाज भारी हो जाती है, गले में खराश महसूस होती है या आवाज पूरी तरह बैठ जाती है। इस तरह की समस्या से निपटने के लिए कुछ लोग गरारे करते हैं तो कुछ गर्म चीजों से बना काढ़ा पीते हैं। लेकिन डॉक्टर ऐसा करने को गलत मानते हैं। इंस्टाग्राम पर होम्योपैथ अस्थमा और एलर्जी एक्सपर्ट डॉक्टर अमिता अरोड़ा ने एक वीडियो के जरिए बैठी आवाज को ठीक करने का तरीका बताया है।

क्या कहती हैं अस्थमा और एलर्जी डॉक्टर

डॉक्टरों के मुताबिक बैठी आवाज होने के कई कारण हैं। वह कहती हैं कि दिवाली पार्टी में स्मोकिंग, हुक्का जैसी चीजें चलती हैं और इसकी वजह से हमारे वोकल कोर्ड्स पर बुरा असर होता है। इसके अलावा तेज म्यूजिक और पार्टी में जोर से चिल्लाकर गाना गाने से वोकल कोर्ड्स पर बहुत ज्यादा असर होता है। ऐसे में अगर आपकी आवाज बैठ गई है तो सबसे पहले आपको एक काम करना है कि आवाज को बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। एक्सपर्ट कहती हैं कि ऐसी स्थिति में आवाज को आराम देना बेहद जरूरी है। बार-बार बोलने, चिल्लाने और फुसफुसाकर बात करने से भी बचें।

क्या ना करें और क्या करें

इस स्थिति से निपटने के लिए गरारे बिल्कुल नहीं करने चाहिए। डॉक्टर कहते हैं कि इस समस्या में गरारे करने से गले को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस दौरान आप स्टीम ले सकते हैं और धीमी आवाज में बात करें। इन सभी के अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि गला हाइड्रेटेड रहे। गुनगुने पानी से राहत मिल सकती है। धूम्रपान, शराब और बहुत ज्यादा मसालेदार चीजों से दूरी बनाएं और गले पर अतिरिक्त दबाव न डालें।

इस बात का रखें ख्याल

अगर आवाज में बदलाव कुछ दिनों तक बना रहता है, गले में तेज दर्द होता है या सांस लेने और निगलने में परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर सावधानी बरतकर आप अपनी आवाज को सुरक्षित रख सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि 2 से 3 दिन में अगर कोई आराम ना मिले तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN