Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली स्नैक्स में बनाएं क्रिस्पी टोमैटो फ्लेवर मठरी, टेस्ट के दीवाने हो...

दिवाली स्नैक्स में बनाएं क्रिस्पी टोमैटो फ्लेवर मठरी, टेस्ट के दीवाने हो जाएंगे बच्चे

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

त्योहार नजदीक आते ही सबको कुछ ना कुछ स्पेशल खाने को चाहिए होता है। ऐसे में हर वक्त किचन में खड़ा रहना पड़ेगा। आप पहले से ही बनाकर इन क्रिस्पी मठरियों को रख लें। जिनका स्वाद बच्चों ने ले लिया तो बार-बार खाने की डिमांड करेंगे।

त्योहार स्टार्ट होते ही घर में सबको कुछ ना कुछ टेस्टी चाहिए। खाने और नाश्ते के साथ घर में कुछ ना कुछ स्नैक्स भी होना चाहिए जो सबकी जुबान पर बना रहे। अब आप बच्चों के साथ घर के बड़ों को हेल्दी और टेस्टी खिलाना चाहते हैं, जिससे बाहर का अनहेल्दी और पॉम ऑयल से बना फूड ना खाना पड़े। तो ये टोमैटो फ्लेवर वाली टेस्टी मठरी बनाकर रख लें। जिसका स्वाद लाजवाब है और बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा।

नोट कर लें टोमैटो मठरी बनाने की रेसिपी

टोमैटो मठरी की सामग्री

4-5 टमाटर

आधा कप सूजी

एक कप मैदा

लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच

काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच

नमक स्वादानुसार

बारीक कुटी साबुत धनिया और जीरा

तेल तलने के लिए

पेरी पेरी मसाला

टोमैटो मठरी बनाने की रेसिपी

  • टोमैटो फ्लेवर के चिप्स वगैरह बच्चों को खूब पसंद आते हैं तो फटाफट से आप इस क्रिस्पी मठरी की रेसिपी को ट्राई करे।
  • सबसे पहले किसी परात में चार से पांच टमाटर को पीसकर पेस्ट बनाकर पलट लें।
  • फिर इस पेस्ट में आधा कप सूजी डालें और आधा घंटा के लिए छोड़ दें।
  • जब सूजी टमाटर के पानी को सोखकर फूल जाएगी तो इसमे एक कप मैदा डालें।
  • साथ में मसालों को भी मिलाएं।
  • मसाले बनाने के लिए सबसे पहले नमक स्वादानुसार डालें। साथ ही साथ कुटी हुई काली मिर्च और साबुत धनिया को भी साथ में दरदरा पीसकर मिलाएं।
  • मठरी के टेस्ट को बढ़ाना है तो मनचाहे मसालों को मिलाएं।
  • तीखेपन के लिए लाल मिर्च डालें और सारी चीजों को मिक्स कर लें।
  • तीन से चार चम्मच गर्म तेल डालकर अच्छी तरह से आटे को गूंथ लें।
  • आटा गूंथने के लिए सादा पानी ही इस्तेमाल करें।
  • कड़क आटा गूंथे और इसे ढंककर दस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर बड़े आकार की लोई लें और फिर इसे रोटी से पतला बेल लें। जिससे कि मठरी क्रिस्पी बनें।
  • अब पूरी बड़े आकार की रोटी पर कांटे की मदद से छेंद बना ले। जिससे ये तेल में डालने पर फूल ना जाए।
  • बस अब पूरी रोटी को इस तरह कट करें कि ट्राएंगल शेप बनें।
  • ये टेस्टी नाचोज या क्रिस्पी मठरी बनकर तैयार है।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब ये मीडियम गर्म हो जाए तो तैयार कटी हुई मठरियों को डालें और धीमी आंच पर गोल्डन होने तक तलें। जिससे ये क्रिस्पी बन जाएं।
  • बस रेडी हैं गर्मागर्म क्रिस्पी टोमैटो फ्लेवर वाली मठरियां।
  • इसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे। खासतौर पर चाय के साथ ये मठरी काफी टेस्टी लगती है।
  • दिवाली पर ऐसे हल्के-फुल्के स्नैक्स बनाकर रखें और सबके साथ एंज्वॉय करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN