Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिशा सालियान से कभी नहीं हुई थी मुलाकात, सूरज पंचोली का दावा,...

दिशा सालियान से कभी नहीं हुई थी मुलाकात, सूरज पंचोली का दावा, बोले- सिर्फ एक चीज का डर है…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/sooraj_pancholi_24_09_1790247990727_wGjT_1790248003902_IQLG_3adce448-30fc-4bd8-b376-966e175e5be5_z3o0.png

दिशा सालियान केस में नाम सामने आने के बाद एक्टर सूरज पंचोली ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर दावा किया है कि वो कभी भी दिशा सालियान से नहीं मिले थे। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर CBI ने FIR दर्ज कर ली थी। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में आरोपियों की लिस्ट में सूरज पंचोली और आदित्य ठाकरे का नाम भी आया था। अब सूरज पंचोली ने दिशा केस में नाम आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि वो कभी दिशा या आदित्य ठाकरे से नहीं मिले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस केस की नए सिरे से जांच से भी वो नहीं डरते हैं।

दिशा सालियान केस में नाम आने के बाद परेशान सूरज पंचोली

सूरज पंचोली ने 6 स्लाइड्स पोस्ट करके इस पूरे मामले के बारे में अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वो बहुत कुछ कहना चाहते हैं। सालों से वो कई चीजों को लेकर शांत हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सही मौका मिलेगा, वो इस बारे में अपनी राय सामने रखेंगे।

सूरज का दावा- दिशा और आदित्य से कभी नहीं हुई मुलाकात

सूरज पंचोली ने पहले नंबर की स्लाइड पर लिखा- मैं एक और बार ये कह रहा हूं, और मुझे ये दोबारा कहना पड़ रहा है क्योंकि साफ है कि कुछ लोगों को समझ नहीं आया है। मैं कभी भी दिशा सालियान या आदित्य ठाकरे से अपने जीवन में नहीं मिला। एक बार भी नहीं, सीधे तौर पर नहीं, किसी के जरिए नहीं। और फिर भी ऑनलाइन गालियां रुकी नहीं हैं। मुझे तरह-तरह के नामों से बुलाया गया, यहां तक कि जान से मारने की धमकियां मिलीं, लोगों को लगा मैं डर जाऊंगा। लेकिन मैं डरा नहीं हूं।

सूरज बोले- मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं

उन्होंने आगे लिखा- “मेरा नाम सालों तक ऐसे मामलों में खींचा गया जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं था। मैं पहले ही अपने जीवन के कुछ ऐसे साल खो चुका हूं जो मुझे कभी वापस नहीं मिलेंगे। और अब, जब मैं अपने जीवन, करियर और भविष्य को फिर से बना रहा हूं, मैं शांत नहीं रहूंगा और न अपने साथ दोबारा वो सब होते देखूंगा। अगर मैं डरा हुआ होता, तो मैं दूसरों की तरह शांत रहता। लेकिन मैं ठीक उल्टा कर रहा हूं। क्योंकि मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं है।”

सूरज बोले- सजा काटने को तैयार हूं

सूरज ने कहा कि वो अपने लिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि उनका दिल साफ है। उन्होंने कहा कि वो जांच करने वाली एजेंसियों से अनुरोध करना चाहते हैं कि इस मामले की अच्छे से जांच की जाए और इसमें देरी न हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर उनके खिलाफ छोटा सा भी सबूत मिलता है तो मैं कानून द्वारा तय कोई भी सजा काटने को तैयार हूं।

सूरज ने कहा कि लेकिन अगर जांच के बाद उनका नाम नहीं आता है, तो मीडिया और एजेंसियां इस चीज को साफ-साफ कहें। उन्होंने कहा- मैं भी इंसान हूं, मेरी भी भावनाएं हैं। मेरा भी जीवन है। और अब मैं इस जीवन को साथ लाने की कोशिश कर रहा हूं। सूरज ने कहा कि वो जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं, लेकिन वो बस चाहते हैं कि सच को पूरी सच्चाई के साथ पेश किया जाए।

सूरज को सिर्फ एक चीज का डर

सूरज अपने पोस्ट में आगे कहते हैं कि उन्हें सिर्फ एक चीज का डर है कि कहीं मैं अपने जीवन के और साल न खो दूं, वो भी किसी ऐसी वजह से जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN