Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार समय रैना का एनकाउंटर करो, इंडियाज गॉट लेटेंट में आए कंटेस्टेंट की...

समय रैना का एनकाउंटर करो, इंडियाज गॉट लेटेंट में आए कंटेस्टेंट की बात सुन भड़के एजाज खान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/mnl_1790244966105_pVl8_1790244981085_bl4W_25c7b90e-1f2f-4392-ad29-9a64015a973d_lCbI.jpg

एजाज खान ने हाल ही में समय रैना और उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपनी भड़ास निकाली है। एक शख्स का दावा है कि उनकी परफॉर्मेंस को टेलिकास्ट नहीं किया गया है।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के खिलाफ बोलते नजर आए। एजाज एक शख्स राजेश मिश्रा के साथ नजर आए जिसका ये दावा है कि वो समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में परफॉर्म करके आए हैं, लेकिन उनका एपिसोड टेलिकास्ट नहीं किया गया है। अब एजाज ने वीडियो शेयर किया है राजेश के साथ जिनका दावा है कि उन्होंने समय के शो में 40 मिनट परफॉर्म किया था।

समय पर क्या लगा रहे आरोप

राजेश के मुताबिक उन्होंने शो में रैप गाया था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को किसी भी एपिसोड में नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें प्राइज मनी मिला है, लेकिन उन्हें विनर अनाउंस नहीं किया गया।

एजाज और राजेश ने दावा किया कि कंटेस्टेंट्स जो शो में जीतते हैं उन्हें 1 लाख रुपये मिलता है, लेकिन असल में उन्हें 35 हजार मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर शो में 1 से ज्यादा विनर होते हैं तो प्राइज मनी को उन लोगों में डिवाइड किया जाता है।

एजाज का आरोप शो स्क्रिप्टिड है

वीडियो में एजाज समय पर आरोप लगाते हैं कंटेस्टेंट्स के साथ अनफेयर होने का और उन्होंने शो पर भी सवाल उठया कि कैसे वो परफॉर्मर्स के साथ बिहेव करते हैं। वह बोले, ‘पब्लिक को दिखा रहा है 1 लाख तू गरीबों को दे रहा है, नए कॉमेडियन्स को दे रहा है और ब्रांड्स से इतना पैसा ले रहा है तू। समय रैना गाली देकर सम्मान पा रहा है। ये शो स्क्रिप्टिड है, पूरा फिक्स्ड है और ये शो में ओरिजनल टैलेंट नहीं दिखाया जाएगा कभी भी क्योंकि ओरिजनल टैलेंट से ये डरते हैं।’

राजेश ने यह भी दावा किया कि समय पहले से जानते हैं कि कंटेस्टेंट्स ने क्या स्कोर लिखे हैं रिजल्ट अनाउंस करने से पहले।

एजाज ने फिर आरएसएस से सपोर्ट की मांग की

एजाज फिर बोलते हैं कि तू समय है और हम प्रलय हैं। एजाज ने फिर आरएसएस और बाकी हिंदू ऑर्गेनाइजेशन्स को राजेश को सपोर्ट करने को कहा है। आखिर में एजाज बोलते हैं, समय रैना का एनकाउंटर करो।

40 मिनट की परफॉर्मेंस नहीं दिखाई

एजाज फिर बोलते हैं कि राजेश ने उनसे मदद मांगी है। इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘प्रयागराज, यूपी से राजेश कुमार मिश्रा मेरे पास मदद के लिए आए। राजेश का कहना है कि उन्होंने समय रैना के शो में लगभग 40 मिनट स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्हें इनाम की राशी मिली, लेकिन ना उन्हें विनर घोषित किया गया और ना ही उनका एपिसोड दिखाया गया।’

एजाज ने आगे लिखा, ‘समय रैना और शो की टीम से मेरा सवाल है- राजेश की परफॉर्मेंस का एपिसोड क्यों नहीं दिखाया गया? और इनाम देने के बाद उन्हें विनर क्यों नहीं घोषित किया गया? राजेश को इन सवालों का साफ जवाब मिलना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री जी से भी मेरी गुजारिश है कि प्रयागराज के इस कलाकार की बात सुनी जाए। अगर उसके साथ नाइंसाफी हुई है तो उसे इंसाफ दिलाया जाए।’

खैर एजाज और राजेश द्वारा लगाए गए आरोपों पर अभी तक समय रैना या उनकी टीम का कोई कमेंट नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN