Home LIFESTYLE NEWS HINDI दूल्हा बनने वाले हैं तो 1 महीने पहले से अपनाएं ये 5...

दूल्हा बनने वाले हैं तो 1 महीने पहले से अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, शादी के दिन चमकेगा चेहरा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है और अगर आप भी दूल्हा बनने जा रहे हैं, तो वेडिंग डे से करीब 1 महीना पहले ही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दें। सही स्किन केयर से आपका चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा।

शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, फिर चाहे वह दूल्हा हो या दुल्हन। हर कोई अपनी वेडिंग डे के दिन सबसे सुंदर या हैंडसम दिखना चाहता है और इसके लिए थोड़ी सी मेहनत आपको शादी से महीनाभर पहले करनी शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप दूल्हा बनने जा रहे हैं और शादी में 1 महीना बचा है तो सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। स्किन केयर रूटीन का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको पार्लर के चक्कर काटने हैं, बस कुछ टिप्स हैं जिन्हें आप रूटीन से घर पर ही फॉलो करें।

1 महीना पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन-

1. जेंटल फेस वॉश

रोजाना सुबह उठकर फेस वॉश जरूर करें। अपनी स्किन टाइप (ऑयली या ड्राई) को समझकर वैसा ही फेस वॉश खरीदें। सही स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश लगाने से आपको फायदा मिलेगा। फेस वॉश आपको सुबह और रात में सोने से पहले लगाना है।

2. मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें

अगर आपको लगता है कि मॉइश्चराइजर सिर्फ महिलाओं के लिए है तो ऐसा नहीं है। पुरुषों की स्किन को नमी की ज्यादा जरूरत होती है और ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही आपको मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना है। शेविंग के बाद स्किन को नमी देने के लिए बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर लगाएं।

3. सनस्क्रीन धूप से बचाएगी

अगर आप धूप में बाहर जाते हैं या दिनभर वही रहते हैं, तो सनसक्रीन लगाकर ही निकलें। SPF 30–50 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं और बाहर निकलने के 2-3 घंटे बाद दोबारा लगाएं। इससे आपके फेस पर टैनिंग नहीं होगी और चेहरे पर कालापन नहीं दिखेगा।

4. हफ्ते में 1-2 बार करें एक्सफोलिएशन

अच्छा स्क्रब खरीद लें और हफ्ते में करीब 1 से 2 बार एक्सफोलिएशन करें। इससे डेड स्किन, गंदगी निकालने में आसानी होगी। ध्यान रखें स्क्रबिंग जेंटली करें, ज्यादा जोर से रगड़ने पर स्किन पर रैशेस हो सकते हैं। अगर आप कोई घरेलू नुस्खा अपनाते हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

5. फेस मास्क लगाएं

हफ्ते में 1 या 2 बार आप कोई अच्छा फेस मास्क लगा सकते हैं। फेस मास्क लगाने से चेहरे को नमी और ठंडक मिलेगी। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने के लिए आलू या खीरे का रस रगड़ें। इससे काले घेरे काफी हद तक हल्के हो जाते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान

शादी को सिर्फ 1 महीना रह गया है, तो नया फेस वॉश, सीरम, क्रीम या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से पिंपल्स या फिर स्किन डैमेज हो सकती है। रोज पर्याप्त पानी पिएं और 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। फल, सब्जियां और प्रोटीन वाली बैलेंस डाइट लें। शादी से पहले बहुत ज्यादा जंक या ऑयली फूड खाने से बचें। शराब और सिगरेट से भी दूरी बनाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN