Home LIFESTYLE NEWS HINDI हेमा मालिनी 77 की उम्र में फिट रहने के लिए अपनाती हैं...

हेमा मालिनी 77 की उम्र में फिट रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 आदतें, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेमा मालिनी की उम्र 77 हैं लेकिन वह आज भी फिट और एक्टिव हैं। ड्रीम गर्ल फिटनेस के लिए सालों से कुछ आदतों को अपनाए हुए हैं और यही वजह है कि वह आज भी फिट हैं। चलिए उनके फिटनेस सीक्रेट्स जानते हैं।

60-70 की उम्र के बाद शरीर में थकान या कमजोरी बनी रहती है, जिसकी वजह से लोग कम एक्टिव रह पाते हैं लेकिन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। वह 77 साल की हो चुकी हैं और आज भी अपने काम में एक्टिव हैं और शरीर को फिट बनाए हुए हैं। उनकी यह फिटनेस एक दिन में नहीं आई बल्कि वह इसके लिए सालों से स्ट्रिक्ट डाइट और रूटीन को फॉलो करती आ रही हैं। हेमा मालिनी की फिटनेस सभी के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है और अगर आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं, तो उनकी कुछ आदतों को जरूर अपना लेना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल इस उम्र में हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या करती हैं?

वेजिटेरियन हैं ड्रीम गर्ल

हेमा मालिनी ने कभी भी मांस-मछली को हाथ नहीं लगाया वह हमेशा से प्योर वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती आई हैं। नॉन-वेज फूड्स के अलावा वह डीप फ्राइड फूड्स से भी कोसों दूर रहती हैं। साउथ इंडियन होने की वजह से हेमा मालिनी इडली, डोसा, उत्तपम, उपमा जैसी चीजों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो कम तेल में बनती हैं। चलिए उनकी कुछ खास आदतों के बारे में जानते हैं।

1. वर्कआउट नहीं योगा- डांस करती हैं

हेमा मालिनी हर दिन सुबह करीब 45 मिनट तक योगा करती हैं और उसके बाद बाकि काम की शुरुआत करती हैं। योगा से उनका मन शांत और शरीर एक्टिव रहता है। योगा करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है और इससे शरीर थकान महसूस नहीं करता है। हेमा वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के बजाय योगा करना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा वह डांस खासतौर पर कथक करती हैं, इससे उनके मन को सुकून मिलता है।

2. चीनी, चावल और रोटी से रहती हैं दूर

हेमा मालिनी ने सालों से चीनी छोड़ी हुई हैं और इसकी जगह वह गुड़ या फिर शहद खाती हैं। सफेद चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और मोटापा भी। एक्ट्रेस कई सालों से सफेद चीनी नहीं खा रही हैं। हेमा मालिनी अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रहती हैं। वह कभी भी चावल या रोटी साथ में नहीं खाती हैं। अगर चावल खाती हैं, तो रोटी नहीं और रोटी खाती हैं तो चावल नहीं। ऐसा करने से शरीर में कार्ब्स की मात्रा कम पहुंचती है और मोटापा आपको नहीं घेरेगा। ज्यादा कार्ब्स खाने से शरीर फूलने लगता है। उनके दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से होती हैं और वह हल्का खाना खाना पसंद करती हैं।

3. हफ्ते में 2 बार करती हैं व्रत

एक्ट्रेस फिट और एक्टिन रहने के लिए हफ्ते में दो बार यानी सोमवार और शुक्रवार व्रत करती हैं। इस दिन वह फल, बिना नमक की चीजें, नारियल पानी, सब्जियों का जूस, पनीर वगैरह खाती हैं। हफ्ते में दो दिन व्रत रखने से उनका पाचन ठीक रहता है और शरीर में ताकत भी बनी रहती है। पहले के बुजुर्ग हफ्ते में एक बार व्रत जरूर करते हैं, जिससे उनका पेट स्वस्थ रहे, वही आदत एक्ट्रेस ने अपनाई हुई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN