Home World News hindi दूसरी खराब बस के यात्रियों को ढो रही बस खाई में गिरी,...

दूसरी खराब बस के यात्रियों को ढो रही बस खाई में गिरी, पाकिस्तान में एक साथ 40 लोग मरे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक बस हादसा हो गया है, जिसमें 40 लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर दुख जताया है। फिलहाल, घायलों को बचाने की काम जारी है।

पाकिस्तान में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया। खबर है कि इस बस में दूसरे वाहन के भी यात्री सवार थे, जिससे यह खचाखच भरी हुई थी।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि यह घटना धना सर के पास एक खाई में हुई है। यह बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा के पास एक क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि इस बस में अपने यात्रियों के अलावा दूसरी खराब हुई बस के लोग भी सवार थे, जिसके चलते वाहन पर जरूरत से ज्यादा भार आ गया था। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।

एएफपी से बातचीत में झोब जिले के आपातकालीन केंद्र के प्रमुख सनाउल्लाह शेरानी ने कहा, ‘क्वेटा से पेशावर जा रही यात्री बस धना सर इलाके में गहरी खाई में गिर गई थी…। 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और अन्य 11 लोग घायल है।’ उन्होंने कहा कि जिन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, उनमें 3 की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘बस करीब 70 से 80 फीट ऊंचाई से गिरी थी।’

पाकिस्तान सरकार ने जताया दुख

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।

दो महीने पहले हुआ हादसा

मई में ही पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में एक मिनी बस एक खड़ी बस में टकरा गई थी। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी और 5 घायल हुए थे। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में खराब सड़कों, कमजोर यातायात नियम और खासतौर से पहाड़ी इलाकों में असुरक्षित ड्राइविंग के चलते सड़क हादसे पहले भी होते रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

वार्ता के अनुसार, बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN