Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Drishyam_3___1791019956578_ESz0_1791019956711_0Vqb_23b772ad-4db3-46cc-9003-2e440dd6374c_u4xY.jpgअजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर पर भी बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर इसकी बंपर कमाई देख हर कोई हैरान रह गया।
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। ऐसे में ये फिल्म फाइनली 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो गई है। अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में फिर से देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। पहले दोनों पार्ट यानी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर पर भी बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर इसकी बंपर कमाई देख हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में अब ‘दृश्यम 3’ की सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।
मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी
‘दृश्यम 3’ की आखिरी कड़ी को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच, निर्देशक अभिषेक पाठक ने खुलकर बात की। राइटर-डायरेक्टर ने अभिषेक कहा, ‘फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक इतने सालों से इस दुनिया के साथ जुड़े हुए हैं। हर किसी के पास अपनी थ्योरी, अपनी उम्मीदें और अपने विचार थे कि इस कहानी का अंत कैसे होना चाहिए। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, लेकिन साथ ही दर्शकों को ऐसा अनुभव देना, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो।’
क्या चीज इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर मिल रहे सेटिस्फेक्शन के बारे में बात करते हुए अभिषेक पाठक ने आगे कहा, ‘अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है। मेरे लिए दृश्यम हमेशा से इस बात को लेकर रहा है कि लोग सच को किस तरह देखते और समझते हैं। फिल्म देखने के बाद भी दर्शक जिस तरह इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं, यही इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है।’
लोग ‘दृश्यम’ की पूरी दुनिया से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं
अभिषेक ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इतने सालों बाद भी देश ‘दृश्यम ‘ की दुनिया से इतनी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया है, वह यह है कि लोग सिर्फ विजय से ही नहीं, बल्कि ‘दृश्यम’ की पूरी दुनिया से कितनी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। आपको एहसास होता है कि इतने सालों के बाद ये किरदार लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। और एक फिल्ममेकर के तौर पर इससे ज्यादा संतोषजनक और कुछ नहीं हो सकता कि दर्शक थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी फिल्म के अंत को अपने साथ लेकर जाएं।’
बॉक्स ऑफिस
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखने तक अजय देवगन की फिल्म ने 14.29 करोड़ रुपये कमा लिए है। ऐसे में अभी तक इसका टोटल कलेक्शन 76.29 करोड़ रुपये हो गया है।
‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




