Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Shriya_S_1791014586146_Sfux_1791014609986_HFhx_19f9d142-bf1a-45ce-8d43-124f3f39a3fe_E3MY.jpgDrishyam 3: श्रिया सरन के पास एक-दो नहीं, कई गाड़ियां हैं। मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसमें वह अपने अपने पति और बेटी के साथ रहती हैं।
श्रिया सरन के करियर का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर गया है, उसी रफ्तार से उनकी नेटवर्थ भी बढ़ी है।
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम-3’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। इस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों की तरह ऑडियंस को इसकी भी कहानी और प्रेजेंटेशन पसंद आया है। फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस श्रिया सरन के काम की काफी तारीफ हो रही है। श्रिया ने साल 2001 में तेलुगू फिल्म ‘इष्टम’ से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह ‘संतोषम’, ‘शिवाजी – द बॉस’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रिया ने एक लंबा सफर इंडस्ट्री में तय किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है? उनके पास कितनी और कौन-कौन सी गाड़ियां है और उनका घर कितने का है? चलिए जानते हैं।
एक फिल्म के लिए कितनी फीस?
एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रिया सरन साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। श्रिया सरन की फीस उनकी फिल्मों के सक्सेस रेट के आधार पर बढ़ती घटती भी है। वह अपने प्रोजेक्ट के मुताबिक एडवांस और पार्टशियल पेमेंट भी चार्ज करती हैं। श्रिया सरन फिल्म RRR और दृश्यम फ्रेंचाइजी के बाद साउथ ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी एक मशहूर नाम बन चुकी हैं। श्रिया के पास कुल 4 आलीशन गाड़ियां हैं, जिनके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
श्रिया की गाड़ियों का कलेक्शन
जानकारी के मुताबिक श्रिया सरन के पास बहुत आलीशान फीचर्स वाली कुछ गाड़िया हैं। श्रिया के पास जो सबसे सस्ती गाड़ी Audi A6 है। इस गाड़ी की कीमत करीब 65 लाख रुपये है। इसके बाद आती है श्रिया सरन की Mercedes Benz GLE, इसकी कीमत है 1 करोड़ रुपये। इसके बाद दृश्यम फेम एक्ट्रेस के पास 12 लाख रुपये की एक फोर्ड ईको स्पोर्ट है, जिसे वह आम कामों के लिए इस्तेमाल में लेती हैं। श्रिया की गाड़ियों की लिस्ट में आखिरी नाम BMW 7 का है, इसकी कीमत 1.7 करोड़ रुपये है। ये तो बात हुई गाड़ियों की, अब श्रिया के घर के बारे में आपको बताते हैं।
श्रिया का घर और उनकी नेट वर्थ
श्रिया अब मुंबई में एक बहुत खूबसूरत घर में रहती हैं। श्रिया सरन के पति आंद्रे कोश्चीव एक रशियन टेनिस प्लेयर और आंत्रप्रेन्योर हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम राधा है। श्रिया अपने परिवार के साथ मुंबई के इस खूबसूरत अपार्टमेंट में रहती हैं। घर का इंटीरियर और बाकी चीजें भारतीय संस्कृति और साउथ की जड़ों से जोड़कर बनाई गई हैं। इसमें काफी सारे ट्रेडिशनल टच दिए गए हैं। बात श्रिया सरन की नेट वर्थ की करें तो यह करीब 80 करोड़ रुपये है। हालांकि जिस तरह उनकी फिल्में कामयाबी पा रही हैं, यह नंबर बहुत जल्द बदल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



