Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज होनी है बाकी! इस स्वतंत्रता सेनानी के...

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज होनी है बाकी! इस स्वतंत्रता सेनानी के रोल में आएंगे नजर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/dharmendra_last_film_23_09_1790182406238_AJ4d_1790182440531_se4J_327dc365-c4fd-4ba7-bbc0-a18c1f650129_EKZP.png

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज होना अभी बाकी है। इस बात का खुलासा किया है डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने। उन्होंने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म में धर्मेंद्र नजर आएंगे। 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को हुआ था। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई थी। इक्कीस को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही थी, लेकिन अब डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म अग्नियुग:द फायर में धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। बिस्वजीत का कहना है ये फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी।

स्वतंत्रता सेनानी के रोल में नजर आएंगे धर्मेंद्र

बिस्वजीत लगभग 40 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करेंगे। इस बारे में उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का नाम अग्नियुग: द फायर होगा। इस फिल्म में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के रोल में नजर आएंगे।

शमशान घाट से सीधे धर्मेंद्र के घर पहुंच गए थे बिस्वजीत चटर्जी

बिस्वजीत ने बताया, “किसी को इसके बारे (अग्नियुग: द फायर) में नहीं पता था। तो मैं श्मशान घाट से सीधे उनके घर गया। बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल आए और रोने लगे। मैंने उन्हें एक फोटो दिखाई और पूछा कि क्या आप इन्हें पहचानते हैं? उन्होंने कहा- हां, ये दादू हैं। दादू लाला लाजपत राय के कॉस्ट्यूम में उसी पोज में थे। मैंने कहा ये आपके दादू की आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने कहा- नहीं।”

बॉबी ने बेटे आर्यमन को क्या बताया था?

बिस्वजीत ने बताया, “बॉबी वहीं खड़े थे। वो आए और उन्होंने कहा हां बेटा, ये दादू की आखिरी फिल्म है क्योंकि जब बिस्वजीत अंकल आए, मैं बाहर ही पापा को कहानी सुनाने के लिए खड़ा था। तो उन्हें इसके बारे में पता है। धर्मेंद्र फिल्म में लाला लाजपत राय का किरदार निभाएंगे।”

फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे धर्मेंद्र

बिस्वजीत ने ये भी बताया कि धर्मेंद्र पहले ये फिल्म नहीं करना चाहते थे। बस्वजीत ने कहा, “शुरुआत में वो ऐसे थे कि नहीं-नहीं मुझे फिल्म नहीं करनी है। मैं अभी काम नहीं करना चाहता हूं। उन्हें पता नहीं था कि रोल क्या है। फिर मैंने उन्हें बताया कि मैं इस रोल के लिए आया हूं। मेरे दिमाग में कोई और नहीं था जो इस रोल को आपसे बेहतर कर सके।”

रोल के बारे में जानते ही उत्साहित हो गए थे बॉलीवुड के ही-मैन

इसके बाद धर्मेंद्र ने बिस्वजीत से बोला कि वो क्या कहना चाह रहे हैं? बिस्वजीत ने उन्हें जवाब दिया, “आप देशभक्त हैं। आप बहुत बड़े देशभक्त हैं। ये रोल पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का है। उन्होंने कहा- क्या? मैंने कहा- हां।” धर्मेंद्र ने उनसे कहा कि उन्होंने सोचा था कि वो फिल्म नहीं करेंगे, लेकिन बहुत सोचने के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया। इतना ही नहीं, रोल जानने के बाद धर्मेंद्र फिल्म को लेकर इतना उत्साहित हो गए थे कि उन्होंने कहा कि वो बिना बॉडी डबल की मदद के अपने स्टंट खुद करेंगे।

जैकी श्रॉफ भी हो सकते हैं अग्नियुग का हिस्सा

बता दें, अग्नियुग की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं। धर्मेंद्र की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की थीं। एक्टर को बॉलीवुड का ही-मैन नाम से जाना जाता है। धर्मेंद्र को शोले, चुपके चुपके, आया सावन झूम के, यमला पगला दीवाना, अपने, आई मिलन की बेला, अनुपमा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN