Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अनुराग कश्यप ने गोंधल को बताया था ऑस्कर के लिए गलत च्वाइस,...

अनुराग कश्यप ने गोंधल को बताया था ऑस्कर के लिए गलत च्वाइस, अब डायरेक्टर बोले- फैसला सुनाने से पहले आप…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/kk_1790187773975_zUmA_1790187781805_Dn2k_6759da30-e3fb-4b94-9c12-25629f33656f_mIXZ.jpg

अनुराग कश्यप ने गोंधल के ऑस्कर में एंट्री पर सवाल खड़े किए थे और इसे गलत च्वाइस बताया था। अब गोंधल के डायरेक्टर ने इस पर अपना जवाब दिया है।

गोंधल फिल्म की भारत से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री हो गई है। अनुराग कश्यप ने कुछ दिन पहले कहा था कि हम गलत फिल्मों को चुनते हैं। अब इस पर गोंधर के फिल्ममेकर संतोष डावखर का रिएक्शन आया है। संतोष ने बताया कि उन्होंने गोंधल को पहले अनुराग कश्यप को फ्लाइट में इंट्रोड्यूस की थी। उन्होंने कहा था कि वह पक्का फिल्म को देखेंगे। हालांकि, दवाखर ने दावा किया कि फिल्म न तो दिखाई गई है और न ही मुंबई में उपलब्ध है।

फैसला सुनाने से पहले फिल्म देखें

संतोष ने कहा कि मैं सबको यही कहना चाहूंगा कि अपना वर्डिक्ट देने से पहले फिल्म को जरूर देखें। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को समझते हैं कि फिल्म को इंटनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिखाना है और वह देश को निराश नहीं करेंगे।

मैं अपने देश को निराश नहीं होने दूंगा

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी दर्शकों से रिक्वेस्ट है कि प्लीज फिल्म देखें अपना वर्डिक्ट पास करने से पहले। बतौर फिल्ममेकर मैंने डेब्यू किया है। गोंधल एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें मराठी कल्चर के साथ ग्लोबल अपील है। इसे बड़ी स्क्रीन के लिए बनाया है ना कि ओटीटी के लिए। हम जानते हैं कि भारत को रिप्रजेंट करने की क्या जिम्मेदारी है और मैं अपने देश को निराश नहीं होने दूंगा। प्लीज इसे थिएटर में देखें जब इसे री रिलीज किया जाएगा और हमारे साथ खड़े रहें, दुनिया को फेस करने से पहले।’

अनुराग ने क्या कहा था

हाल ही में एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए कहा था कि भारत कई बड़े अवॉर्ड्स में हार जाती है जैसे ऑस्कर्स क्योंकि हम गलत फिल्में चुनते हैं। वह बोले थे, ‘अगर हम सही फिल्में भी चुनते हैं जैसे द लंचबॉक्स और ऑल वी इमैजिन एस लाइट तो हम हार जाते हैं।’

अनुराग ने कहा था गोंधल को फेस्टिवल्स अटेंड करना चाहिए

उन्होंने यह भी कहा था कि जो सबसे जरूरी क्राइटेरिया होना चाहिए फिल्म चुनने का वो होना चाहिए कि पहले उन्हें किसी इंटरनेशनल फेस्टिवल में ले जाया जाए भारत के बाहर और अमेरिकन डिस्ट्रिब्यूशन होना चाहिए। अनुराग ने कहा था, गोंधल को पहले फेस्टिवल्स अटेंड करने चाहिए।

गोंधल की बात करें तो यह 2025 में रिलीज हुई मराठी भाषा की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है जिसे संतोष डावखर ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म को 99वें ऑस्कर 2027 में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN