Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/sbu_1780397353519_1780397364713_65cb446b-587e-4fea-998f-9415c7562f94.jpg

बॉबी देओल ने हाल ही में अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर बात की। बॉबी का कहना है कि कोई धर्मेंद्र का रोल नहीं निभा सकता है, ना तो वह और ना उनके भाई बॉबी देओल।

धर्मेंद्र से उनके बच्चे काफी र्यार करते थे। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल हो गया था जिससे पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा था। आज भी अपने पिता को याद करते हुए बॉबी देओल और सनी देओल इमोशनल हो जाते हैं। अब हाल ही में बॉबी से पूछा गया कि अगर धर्मेंद्र की बायोपिक बनती है तो उनमें और बड़े भाई सनी में से कौन उनके पिता के किरदार को बखूबी निभा सकता है तो जानें उन्होंने क्या कहा।

क्या बोले बॉबी

आप की अदालत में बॉबी से जब पूछा गया कि उनमें और सनी में से कौन धर्मेंद्र का रोल अच्छे से निभा सकता है तो इस पर बॉबी ने कहा, कोई भी नहीं। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। वह जिस तरह के इंसान थे, वैसा कोई नहीं हो सकता।

धर्मेंद्र के गुस्से पर को लेकर बोले

इसी दौरान जब बॉबी से धर्मेंद्र के उस इंसिडेंट पर सवाल किया जब उन्होंने कुछ लोगों को लताड़ा था जिन्होंने मिसबिहेव किया था तो बॉबी बोले, ‘पापा उनमें से थे जो कभी नहीं देख सकते थे कि किसी के भी साथ डिसरिस्पेक्ट ट्रीट हो। वह अपना हाथ तक उठा देते थे। लेकिन फिर वह उसी इंसान को खाना भी देते थे, दूथ देते थे, उनके लिए नए कपड़े खरीदते थे। इस तरह के वह इंसान थे।’

बॉबी देओल ने कभी नहीं उठाया किसी पर हाथ

बॉबी ने आगे कहा, ‘मुझे काफी बुरा लगता था जब वह किसी को मारते थे। मैं कभी वैसा नहीं रहा हूं। बचपन से मैंने देखा कि कभी ऐसा नहीं हुआ जब मैंने अपना हाथ किसी पर उठाया हो। आज तक नहीं किया।’

बता दें कि कुछ समय पहले चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था जिसे बॉबी ने लिया था। इस दौरान बॉबी ने कहा था, ‘मैं अपने पिता को लेकर प्यार आप सभी की आंखों में देख पा रहा हूं। मेरे पिता ने आपका दिल छू लिया था अपने काम के जरिए, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी। इंस्टाग्राम रील्स उनकी नई आदत बन गई थी। वह हमेशा चाहते थे कि लोग खुश रहें। वह विश्वास रखते थे कि हर इंसान के पास एक गिफ्ट है और अगर हम खुद पर विश्वास करें तो हम अपनी लाइफ में कुछ भी अचीव कर सकते हैं। यही वजह है कि वह इतने सालों तक काम करते रहे इंडस्ट्री में।’

बॉबी की प्रोफेशनल लाइफ

बॉबी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे। अब वह बंदर, अल्फा और जन नायकन में नजर आने वाले हैं। अल्फा में बॉबी, आलिया भट्ट, शरवरी वाघर के साथ नजर आएंगे। वहीं जन नायकन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN