Home rss world hindi धार्मिक कट्टर है फ्लाईदुबई का हमलावर, हाथ मिलाने से भी कतराता; ओमानी...

धार्मिक कट्टर है फ्लाईदुबई का हमलावर, हाथ मिलाने से भी कतराता; ओमानी पायलट पर एक और बड़ा खुलासा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिपोर्ट्स में इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं कि इस्लामिक देश ओमान के नागरिक को इजरायल के लिए फ़्लाइट उड़ाने की मंजूरी कैसे मिली, जबकि ओमान और इजरायल के बीच कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

बुधवार (30 सितंबर को) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश की गई। विमान पर मौजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर करीब 180 लोगों की जिंदगी बचाई है। जब विमान हवा में था, तब उस विमान के कॉकपिट में मौजूद ओमानी नागरिक और को पायलट ने विमान पर कंट्रोल करने की कोशिश की और कथित तौर पर हाइजैक करने की नाकाम कोशिश की लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इससे गुस्साए ओमानी को-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फुट नीचे चला गया।

बहरहाल, इजरायली अधिकारी फ्लाईदुबई की की उड़ान एफजेड1073 में हुई इस घटना की जांच कर रहे हैं। इस घटना की जांच संभावित आतंकवादी हमले की कोशिश के तौर पर की जा रही है, जबकि ओमान के नागरिक, जिस पर हमला करने का आरोप है, उसे सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन रिपोर्ट्स में एक साथी पायलट का ज़िक्र है, जिसने हमलावर को-पायलट के व्यवहार को असामान्य बताया है और उसका धार्मिक कट्टर के रूप में जिक्र किया है। हालांकि, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

ओमानी को-पायलट धार्मिक कट्टर है

‘टाइम्स ऑफ़ इजराइल’ की एक रिपोर्ट में एक साथी पायलट के हवाले से दावा किया गया है कि ओमानी को-पायलट धार्मिक कट्टर है और बहुत ज़्यादा प्रार्थना करता रहता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह महिलाओं से हाथ मिलाने से परहेज करता था। रिपोर्ट्स में इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं कि इस्लामिक देश ओमान के नागरिक को इजरायल के लिए फ़्लाइट उड़ाने की मंजूरी कैसे मिली, जबकि ओमान और इजरायल के बीच कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं। इजरायल के चैनल 16 को एक पायलट ने बताया कि आरोपी हमलावर लगभग आठ महीने पहले ही फ्लाईदुबई में शामिल हुआ था। पायलट ने कहा, “वह दिन भर बहुत ज़्यादा प्रार्थना करता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से मना करता था।”

हमले का मकसद अभी तक अज्ञात

‘डेली मेल’ ने भी इसी जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि साथी पायलट ने उस व्यक्ति को “धार्मिक चरमपंथी” बताया, जिसका व्यवहार एयरलाइन में उसके आस-पास के माहौल से मेल नहीं खाता था। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह साबित नहीं हो सका कि उस व्यक्ति के धार्मिक रीति-रिवाज़ ही हमले के मकसद का सबूत थे। इज़रायली अधिकारियों ने कहा है कि वे जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना आतंकवादी हमले की कोशिश थी, जबकि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर

दूसरी तरफ, फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने के अपने सह-पायलट के प्रयास को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल सऊदी अरब के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। मच्छार पर बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे।

मच्छार के स्वास्थ्य पर करीबी नजर

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पायलट को ”उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार हो रहा है।” दूतावास ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन ”उनकी हालत स्थिर बताई गई है।” दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कर्मी मच्छार के स्वास्थ्य पर करीबी नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं। मिशन ने कहा, ”हम आशा करते हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से उबरेंगे। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि हम सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेते रहेंगे और उनके कल्याण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN