Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/ajayf_1790846338753_MfLB_1790846347597_RaEf_7a6048a1-cbef-449f-8f12-a6a1519947a6_Rqj5.jpgदृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले बताते हैं आपको अजय देवगन की पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म का आखिरी पार्ट है और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। अब दृश्यम द कन्क्लूजन की रिलीज से पहले आपको बताते हैं अजय की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म के बारे में बताते हैं।
सिंघम अगेन
अजय की फिल्म सिंघम अगेन 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 43.50 करोड़ की कमाई की है।
सिंघम रिटर्न्स
इसके बाद दूसरे नंबर पर आती है सिंघम रिटर्न्स। सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ की कमाई की है।
गोलमाल अगेन
तीसरे नंबर पर आती है अजय की फिल्म गोलमाल अगेन जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 30.14 करोड़ की कमाई की थी।
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हुई थी साल 2025 में। इस फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई की थी।
टोटल धमाल
इसके बाद आती है फिल्म टोटल धमाल जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 16.50 करोड़ की कमाई की थी।
तान्हाजी
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी उनकी सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी।
धमाल 4
वहीं 2026 में ही रिलीज हुई अजय की फिल्म धमाल 4 ने भारत में पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी।
दृश्यम द कन्क्लूजन
दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो इस फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, प्रकाश झा, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं।
फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और ये मूवी का आखिरी पार्ट है। इस पार्ट में हमें पता चल जाएगा कि विजय साळगावकर का सबके सामने आ जाएगा या वो हमेशा के लिए पुलिस को चकमा दे देगा।
दृश्यम 3 का नाम बदलकर क्यों किया दृश्यम द कन्क्लूजन
अभिषेक पाठक से जब इस बारे में पूछा गया था कि क्यों उन्होंने फिल्म का नाम दृश्यम 3 से दृश्यम द कन्क्लूजन किया तो उन्होंने कहा था कि अब ये फिल्म का लास्ट पार्ट है। इसके बाद स्टोरी को एंड कर दिया जाएगा। अगर हम फिल्म का नाम दृश्यम 3 रखते तो लोगों को लगता कि आगे भी पार्ट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं है और हम फैंस को किसी कन्फ्यूजन में नहीं रखना चाहते इसलिए फिल्म का नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




