Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/dhurandhar_2_1780646073097_1780646073358_f95b191e-476e-4774-a9ad-eecea5ad1ca8.jpg

धुरंधर 2 द रिवेंज जियोहॉट स्टार पर आज से नॉर्मल स्ट्रीमिंग में देखी जा सकती है। इससे पहले 4 तारीख को इसकी लाइव स्ट्रीमिंग थी जिसे देखकर दर्शक बुरी तरह चिढ़े हुए हैं।

धुरंधर 2 के ओटीटी पर आने का लंबे समय इंतजार था। जियो हॉटस्टार ने लंबे इंतजार के बाद 4 जून को इसकी स्ट्रीमिंग की। स्ट्रीमिंग भी ऐसी कि दर्शक बुरी तरह खिसियाए हुए हैं। जिन लोगों को लग रहा था कि घर पर बैठकर चैन से अपने टाइम के हिसाब से फिल्म का मजा लेंगे। वे लाइव-स्ट्रीमिंग से बुरी तरह चिढ़ गए। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट हैं जो जियो हॉटस्टार के ऊपर गुस्सा उतार रहे हैं।

4 जून को थी लाइव स्ट्रीमिंग

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज इस साल बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म को कुछ लोगों ने 8 बार तक थिएटर में देखा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट थे जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा बार फिल्म देखने का रिपीट नंबर बता रहे थे। थिएटर्स के बाद इसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस साल धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होनी थी। 4 जून को शाम 7 बजे फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर हुआ। इसमें फिल्म को इसी टाइम पर देखा जा सकता था। इस बात से दर्शक बुरी तरह चिढ़ गए। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा दिख रहा है।

लोगों ने निकाली भड़ास

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘जियोहॉटस्टार किस फालतू दिमाग को लगा था कि आइडिया धुरंधर द रिवेंज को लाइव स्ट्रीम करना बुद्धिमानी भरा आइडिया था। लाइव स्ट्रीमिंग के बाद फिल्म अवेलेबल नहीं थी।’ एक और ने गुस्सा निकाला है, ‘हॉटस्टार धुरंधर 2 को लाइव फॉर्मैट में स्ट्रीम कर रहा है ना कि ओटीटी।’ एक और ने लिखा है, ‘धुरंधर 2 लाइव ऐसे स्ट्रीम कर रहे हैं जैसे कि क्रिकेट मैच। जब आप लाइव मैच क्लिक करते हो तो लिखकर आता है लाइव स्ट्रीमिंग खत्म। एक कमेंट है, ‘हॉटस्टार धुरंधर 2 की लाइव स्ट्रीमिंग क्यों कर रहा है? एक नॉर्मल ओटीटी प्लैटफॉर्म की तरह फिल्म रिलीज करो। किस मूर्ख का आइडिया था कि फिल्म टीवी की तरह लाइव स्ट्रीम करो।’

स्ट्रीमिंग में टेक्निकल दिक्कतें

कई लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग में टेक्निकल दिक्कतों की शिकायत भी की। एक ने जियो को टैग करके लिखा है कि हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आपने पूरा अनुभव खराब कर दिया। बता दें कि धुरंधर 2 की जियोहॉटस्टार पर 5 जून से रेग्युलर स्ट्रीमिंग है। अब अपने समय और सुविधा के हिसाब से लोग इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

अब देख सकते हैं रॉ और अनदेखा वर्जन

बता दें कि धुरंधर के इस वर्जन का क्रेज इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि यह रॉ और अनदेखा वर्जन था। अब नॉर्मल स्ट्रीमिंग में यह वर्जन देखा जा सकता है। इसकी ड्यूरेशन 3 घंटे 52 मिनट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN