Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple ने आखिरकार अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 27 की ग्लोबल उपलब्धता का ऐलान कर दिया है। ऐप्पल ने कन्फर्म किया है कि iOS 27, सभी के लिए 14 सितंबर से उपलब्ध होगा। ऐप्पल, एलिजिबल आईफोन्स के लिए ओवर-द-एयर अपडेट उपलब्ध कराएगा। देखें एलिजिबल आईफोन्स की लिस्ट
Apple ने अपने नए आईफोन के तौर पर भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को लॉन्च कर दिया है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। अगर आप कोई पुराना आईफोन चला रहे हैं और नए मॉडल में अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो रुक जाइए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐप्पल ढेर सारे पुराने आईफोन में लेटेस्ट अपडेट के जरिए नए फीचर्स पहुंचाने वाला है। दरअसल, ऐप्पल ने आखिरकार अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 27 की ग्लोबल उपलब्धता का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट के दौरान इसके रिलीज शेड्यूल की घोषणा की और बताया कि iPhone यूजर्स कब इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकेंगे। यह घोषणा ऐप्पल द्वारा WWDC 2026 में iOS 27 की पहली झलक दिखाने के लगभग तीन महीने बाद की गई है। आपका मौजूदा आईफोन इस अपडेट के लिए एलिजिबल है या नहीं और नया अपडेट अपने साथ क्या-क्या नए फीचर्स लेकर आ रहा है, चलिए एक नजर डालते हैं इन डिटेल्स पर…
इस दिन से सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा iOS 27 अपडेट
ऐप्पल ने कन्फर्म किया है कि iOS 27, सभी के लिए 14 सितंबर से उपलब्ध होगा। ऐप्पल, एलिजिबल आईफोन्स के लिए ओवर-द-एयर अपडेट उपलब्ध कराएगा। यूजर्स Settings में जाकर, General पर टैप करके, फिर Software Update पर जाकर iOS का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं।
iOS 27 में क्या-क्या नया मिलेगा
ऐप्पल ने iOS 27 के साथ कई बड़े अपडेट पेश किए हैं। iOS 27 में बेहतर ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन दिया गया है। इसमें ‘ आईफोन हैंडऑफ’ फीचर भी है, जिससे आप अलग-अलग आईफोन पर एक ही नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐप्पल इंटेलिजेंस की अगली पीढ़ी और लंबे समय से इंतजार किया जा रहा सिरी AI शामिल है। नया असिस्टेंट इस तरह से बनाया गया है कि यह ज्यादा स्वाभाविक तरीके से बातों को समझ सके और बातचीत के दौरान संदर्भ को बनाए रख सके। सबसे खास बदलाव सिरी AI असिस्टेंट में किया गया है, जो अब ऐप्पल के अपने फाउंडेशन मॉडल और Google के Gemini AI मॉडल के कॉम्बिनेशन से लैस है। यूजर्स सिरी को एक अलग ऐप के तौर पर भी खोल सकते हैं और यह उनकी पुरानी चैट भी दिखा सकता है।
iOS 27 में माता-पिता के लिए अपने बच्चों के डिजिटल अनुभव को मैनेज करने में मदद करने वाले कुछ और टूल भी शामिल हैं, जैसे कि ‘टाइम अलाउंस’ और ‘शेड्यूल’, और नई वेबसाइट्स के लिए ‘आस्क टू ब्राउज’ फीचर। इसके अलावा, फोन ऐप को भी नया रूप दिया गया है और अब यह मेल ऐप से जरूरी जानकारी दिखाता है। साथ ही, मैसेज और मेल दोनों में सुझाव भी मिलते हैं। सफारी ऐप अब विषयों के आधार पर टैब को ग्रुप करता है और जब किसी वेबसाइट पर नई जानकारी अपडेट होती है, तो यूजर्स को नोटिफिकेशन भी भेजता है।
यहां उन iPhone की पूरी लिस्ट देखें जिन्हें iOS 27 अपडेट मिलेगा, चेक करें कि आपका फोन नीचे दी गई लिस्ट में है या नहीं:
– iPhone 17 Pro Max
– iPhone 17 Pro
– iPhone Air
– iPhone 17
– iPhone 17e
– iPhone 16e
– iPhone 16
– iPhone 16 Plus
– iPhone 16 Pro
– iPhone 16 Pro Max
– iPhone 15
– iPhone 15 Plus
– iPhone 15 Pro
– iPhone 15 Pro Max
– iPhone 14
– iPhone 14 Plus
– iPhone 14 Pro
– iPhone 14 Pro Max
– iPhone 13
– iPhone 13 mini
– iPhone 13 Pro
– iPhone 13 Pro Max
– iPhone 12
– iPhone 12 mini
– iPhone 12 Pro
– iPhone 12 Pro Max
– iPhone 11
– iPhone 11 Pro
– iPhone 11 Pro Max
– iPhone SE (2nd generation and later)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




