Home - Mint Money App लॉन्च; फ्री Credit Score, बिल पेमेंट्स और लोन सब...

Mint Money App लॉन्च; फ्री Credit Score, बिल पेमेंट्स और लोन सब एक ही जगह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HT Media का Mint Money ऐप लॉन्च हो गया है। यह फाइनेंशियल कंटेंट के साथ फ्री क्रेडिट स्कोर, पर्सनल लोन और बिल पेमेंट समेत कई पर्सनल फाइनेंस सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

HT Media ने Mint Money नाम से अपना पर्सनल फाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को फाइनेंशियल कंटेंट के साथ बिल पेमेंट्स करने, फ्री क्रेडिट स्कोर चेक करने, पर्सनल लोन के ऑप्शंस देखने और अपनी क्रेडिट हेल्थ को समझने जैसे फीचर्स एक ही जगह उपलब्ध कराता है। ऐप Android यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को HT Digital Streams Limited ने डेवलप किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

एचटी मीडिया ग्रुप के सीईओ-डिजिटल, पुनीत जैन ने इस ऐप को यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड फाइनेंशियल सपोर्ट असिस्टेंट बताया। उन्होंने इसके फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा कि Mint Money के सबसे बड़े फंक्शंस में फ्री क्रेडिट स्कोर चेक करना शामिल है। यूजर्स अपने क्रेडिट स्कोर के साथ पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट यूटिलाइजेशन, लोन एक्टिविटी और स्कोर को प्रभावित करने वाले दूसरे फैक्टर्स को समझ सकते हैं। ऐप में Credit Builder फीचर भी है, जो यूजर्स को क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए पर्सनलाइज्ड टिप्स और एक्शन सजेक्ट करता है।

बिल पेमेंट का आसान विकल्प

ऐप में यूजर्स को बिल पेमेंट की सुविधा भी मिल रही है। यानी क्रेडिट स्कोर, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं के साथ यूजर्स अपने रोजाना के बिल पेमेंट भी इसी प्लेटफॉर्म से कर सकेंगे। ऐप के आधिकारिक लॉन्च कम्युनिकेशन में क्रेडिट प्रोडक्ट्स के साथ bill payments को एक ही एक्सपीरियंस में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अलावा ऐप में बिल पेमेंट समेत अलग-अलग ऐक्टिविटीज पर रिवॉर्ड्स पाने की सुविधा भी दी गई है।

यूजर्स को मिलेंगे पर्सनल लोन ऑप्शंस

ऐप में पर्सनल लोन की सुविधा भी मिल रही है। Mint Money के जरिए 5,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के लोन ऑप्शंस उपलब्ध हो सकते हैं। लोन का पीरियड 6 महीने से 60 महीने तक हो सकता है, जबकि शुरुआती APR 10.99 प्रतिशत बताया गया है। हालांकि, ये शर्तें हर यूजर के लिए एक जैसी नहीं हैं। लोन की रकम, इंटरेस्ट रेट, पीरियड और अप्रूवल से जुड़ी यूजर एलिजिबिलिटी और लेंडर के रूल्स पर डिपेंड करती है।

समझना जरूरी है कि Mint Money खुद लोन देने वाला ऑर्गनाइजेशन नहीं है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है, जो अपने लेंडिंग पार्टनर्स के जरिए लोन ऑफर उपलब्ध कराता है। ऐप की लिस्टिंग में कई लेंडिंग पार्टनर्स शामिल हैं। लोन अप्रूवल और डिस्बर्समेंट रिलेटेड पार्टनर करता है।

कॉइन्स कमाने का मौका

Mint Money में यूजर्स अपनी जरूरत और प्रोफाइल के हिसाब से क्रेडिट कार्ड के ऑप्शंस देख सकते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की फीचर और बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड्स भी ऐड किए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को अपने लोन और क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन को ट्रैक करने का विकल्प भी मिलता है। ऐप में MoneyGuru AI Credit Coach भी दिया गया है। यह फीचर यूजर के क्रेडिट प्रोफाइल को समझकर क्रेडिट स्कोर सुधारने से जुड़े पर्सनलाइज्ड टिप्स देने के लिए डिजाइन किया गया है।

खास बात है कि फाइनेंस से जुड़ी खबरों और जानकारी के साथ Reels, Infographics, Money Quizzes और E-Paper जैसी सुविधाएं भी ऐप में मिल रही हैं। ऐप के जरिए Mint, Hindustan Times और Live Hindustan के लिंक से ई-पेपर भी पढ़े जा सकते हैं। वहीं Loyalty Rewards के तहत अलग-अलग फाइनेंशियल एक्टिविटीज पर कॉइन्स कमाने और उन्हें वाउचर के लिए रिडीम करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

डाटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी पर जोर

ऐप का डाटा ट्रांजिट के दौरान एन्क्रिप्टेड रहता है और यूजर डाटा डिलीट करने की रिक्वेस्ट भी कर सकता है। हालांकि, लोन या क्रेडिट से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले यूजर्स को ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी और संबंधित लेंडर की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। नया ऐप Google Play Store पर लिस्ट कर दिया गया है और फ्री मे डाउनलोड किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN