Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी नहीं लगती सब्जी? ये 1 मसाला...

नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी नहीं लगती सब्जी? ये 1 मसाला मिलाने से आएगा स्वाद

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि में लहसुन-प्याज के बिना खाना बनता है। कई लोगों को इसका स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। आपके साथ भी ऐसा ही है तो ये मसाला पीसकर तैयार कर सकते हैं। इससे खाने में बिल्कुल वही स्वाद और खुशबू आएगी।

पूरे नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्योहार में कई लोग उपवास करते हैं, तो कई घरों में लहसुन-प्याज खाना पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में घर पर बनने वाली रोज की सब्जियों का स्वाद काफी अलग हो जाता है। खासकर बच्चे तो खाने में और भी नखरे करने लगते हैं। यही प्रॉब्लम आपके साथ भी हो रही है, तो एक सीक्रेट मसाला बनाकर जरूर रख लें। ये मसाला आप हर सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सब्जी में वही चटपटा स्वाद और खुशबू आएगी, जो लहसुन-प्याज डालने पर आती है। नवरात्रि ही नहीं, दूसरे व्रत या त्योहारों में भी सब्जी बनाने के लिए आप इस मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर मोनिका सिंह ने अपनी रसोई से ये मसाला बनाने की विधि शेयर की है, आइए जानते हैं।

बिना लहसुन-प्याज की सब्जी का सीक्रेट मसाला

बिना लहसुन-प्याज डाले, किसी भी सब्जी को टेस्टी बनाना हो तो ये सीक्रेट मसाला पीसकर तैयार कर लें। इसके लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी-

जीरा (3 चम्मच), लौंग (6), काली मिर्च (1), हरी इलायची (4), बड़ी इलायची (1), दालचीनी का टुकड़ा (आधा इंच), जायफल (1/3 इंच), अदरक का टुकड़ा (3 इंच), हरी मिर्च (5), मगज के बीज (2 चम्मच), हल्दी पाउडर (2 चम्मच), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच)।

इस तरह पीसकर तैयार करें मसाला

सबसे पहले एक मिक्सर जार में जीरा, लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, जायफल, अदरक का टुकड़ा और हरी मिर्च डालें। आप अपने हिसाब से चीजों की मात्रा थोड़ी कम या ज्यादा कर सकते हैं। अब इसमें भिगोकर रखे हुए मगज के बीज एड करें, इससे ग्रेवी क्रीमी और थिक बनती है।

इन सभी चीजों को पीसकर एक मसाला तैयार कर लें। फिर इसमें हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एड करें और मिक्सर में चलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मसाले को आप किसी साफ कांच के एयर टाइट जार में भरकर फ्रिज में स्टोर के रख सकते हैं। इतनी मात्रा से चार दिनों के लिए ग्रेवी बनकर तैयार हो जाएगी।

कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?

ये ग्रेवी अगर फ्रिज में सही तरीके से स्टोर की जाए, तो आराम से 4-5 दिनों तक भी खराब नहीं होती है। बस ध्यान रखें कि इसमें नमी ना जाए, इसके लिए हमेशा साफ-सूखी चम्मच से ही ये मसाला निकालें।

सब्जी बनाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें?

आलू-गोभी, मटर या कटहल की सूखी सब्जी हो या पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी, ये मसाला आप किसी भी सब्जी को बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गर्म तेल में जीरा डालकर चटका लें, फिर ये मसाला डालें और साथ में टमाटर की ग्रेवी एड करें। इसके बाद सब्जी और कुछ बेसिक मसाले एड करें। बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट और खुशबूदार सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN