Home LIFESTYLE NEWS HINDI 54 की उम्र में भी फिट हैं प्रियंका गांधी, रोज सुबह करती...

54 की उम्र में भी फिट हैं प्रियंका गांधी, रोज सुबह करती हैं ये 2 काम, जानें फिटनेस रूटीन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी 54 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह एकदम फिट और एक्टिव हैं। वह एक दिन में कई रैलियां करती हैं और खूब पैदल भी चलती हैं, चलिए जानते हैं उनके फिटनेस रूटीन के बारे में।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) हर दिन रैलियों में शामिल होती हैं और खूब पैदल चलती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी एक लोहे के गेट पर भी चढ़ गई थीं और उसके बाद लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की थी। वह 54 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी फिट और एक्टिव हैं। 54 साल की उम्र में महिलाओं के पैरों में दर्द होने लगता है और थकान लगती है, ऐसे में प्रियंका गांधी काफी फिट दिखती हैं। वह एक दिन में कई रैलियां कर लेती हैं और दो बच्चों की मां भी हैं। काम के साथ घर की जिम्मेदारियों और खुद को संभालना उनके लिए आसान नहीं होगा। इसके बाद भी प्रियंका अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। चलिए उनके फिटनेस और डाइट रूटीन के बारे में जानते हैं।

योग और वॉक से होती हैं सुबह की शुरुआत

प्रियंका गांधी की सुबह योगा और टहलने से होती हैं। प्रियंका अगर घर से बाहर नहीं टहल पाती हैं, तो ट्रेडमिल पर करीब आधे घंटे वॉक करती हैं। इससे उनके पैरों में मजबूती बनी रहती है और वह एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वह कई तरह के योगासन करती हैं, इससे उन्हें काफी आराम मिलता है और शरीर फिट रहता है। जब हम रोजाना योगा करते हैं, तो शरीर का लचीलापन बढ़ता है और थकान कम महसूस हो सकती है।

डाइट भी रखती हैं फिक्स

प्रियंका गांधी नाश्ते में पोहा या कॉर्नफ्लेक्स खाती हैं और लंच में दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी, नींबू वाला सलाद और अचार खाती हैं। डिनर में उन्हें बिरयानी के साथ इटालियन क्विज़ीन खान पसंद है। प्रियंका गांधी खाने के अलावा स्नैकिंग में ड्राई फ्रूट्स या फल खाती हैं, इससे उनका पेट भरा रहता है और एनर्जी भी रहती है।

कम मेहनत करो लेकिन करो जरूर

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिटनेस के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करती हैं लेकिन हर दिन कुछ ना कुछ करती जरूर हैं। जैसे उन्होंने कुछ चीजों का रूटीन फिक्स कर रखा है और उसे वह कभी करना नहीं भूलतीं।

सुबह की 2 आदतों को कभी नहीं करतीं स्किप

प्रियंका गांधी सुबह योगा-एक्सरसाइज जरूर करती हैं और इसके बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं होती है। इसके अलावा वह नाश्ता कभी नहीं छोड़ती हैं। बिना नाश्ता किए वह घर से बाहर नहीं निकलती हैं। नाश्ते में पोहा या कुछ भी हेल्दी जरूर खाती हैं। साथ ही वह दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीती हैं।

फिटनेस मंत्र है सिंपल

प्रियंका गांधी का कहना है कि फिट रहना है तो हेल्दी खाइये और हेल्दी खाना आपकी सेहत के लिए सबसे जरूरी होता है। अगर आप घर का बना खाना खाते हैं, तो हमेशा फिट रहेंगे। उनका मानना है कि फिटनेस के लिए योगा करें और हेल्दी डाइट लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN