Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नहीं थम रहीं ‘हनुमान अंश’ के लिए मुश्किलें, तेलुगू वर्जन की रिलीज...

नहीं थम रहीं ‘हनुमान अंश’ के लिए मुश्किलें, तेलुगू वर्जन की रिलीज में फंसे ये 6 पेंच

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/H_Ansh_1789563573247_mY2X_1789563577093_iYyH_0b3cd4ed-ab56-4f51-bb0d-204a953d574c_OR1D.jpg

हनुमान अंश के लिए चौतरफा मुश्किलें आ खड़ी हुई हैं। फिल्म के तेलुगू वर्जन को लेकर काफी बातें हो रही थीं, लेकिन अब यह मुश्किल ही तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी।

हनुमान अंश के हिंदी वर्जन की कामयाबी के बाद इसके तमिल वर्जन का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब फिल्म का ये वर्जन मुश्किल में है।

नीम करोली बाबा की कहानियों को आपस में बुनकर बनाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। हिंदी पट्टी की ऑडियंस के दिलों को जीतने के बाद इस मूवी के तेलुगू वर्जन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन लगातार आ रहे फिल्म से जुड़े डेवलपमेंट बता रहे हैं कि अब शायद ही इस मूवी का तेलुगू वर्जन शुक्रवार को सिनेमाघरों तक पहुंच पाए। क्यों? चलिए जानते हैं पूरा मामला।

डिस्ट्रिब्यूटर ने पीछे खींच लिए हैं हाथ

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां पहले फिल्म के ऑरिजनल प्रिजेंटर-डिस्ट्रिब्यूटर ने हाथ खींच लिए थे, वहीं अब सेंसर बोर्ड इस फिल्म के तेलुगू वर्जन के आड़े आ गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के तेलुगू वर्जन को एक के बाद एक अड़चनों का सामना करना पड़ा रहा है। जहां इसकी शेड्यूल्ड रिलीज में अब बस चंद दिन बाकी रह गए हैं, वहीं अभी तक इस फिल्म का तेलुगू ट्रेलर तक रिलीज नहीं किया जा सका है। फिल्म के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं प्लान की गई है और प्रमोशनल कैंपेन पहले ही पिट चुका है।

सूत्रों के हवाले से मिली है यह जानकारी

रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया, “आखिरी वक्त पर कुछ गड़बड़ हो गई, जिसकी वजह से 15 सितंबर को हैदराबाद में जो टीजर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, उसे कैंसिल करना पड़ा। त्रिविक्रम (फिल्म के तेलुगू वर्जन का प्रिजेंटर और डिस्ट्रिब्यूजर) अब इस फिल्म को प्रमोट नहीं कर रहा है।” गौरतलब है कि अभी तक मेकर्स की तरफ से डिस्ट्रिब्यूटर की एग्जिट के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है। हालांकि कहा जा रहा है कि मेकर्स के लिए अब थिएटर्स तक फिल्म को पहुंचाना एक अलग चुनौती बन चुकी है।

सेंसर बोर्ड वाली दिक्कत जस की तस

अहम बात यह है कि अगर मेकर्स को नया डिस्ट्रिब्यूटर मिल भी जाता है, तो भी उनके लिए समस्या खत्म नहीं होगी। क्योंकि नए डिस्ट्रिब्यूटर को भी सेंसर बोर्ड वाली दिक्कत से तो निपटना ही पड़ेगा। ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। यानि नया डिस्ट्रिब्यूटर मिल जाने पर भी दावे से यह नहीं कहा जा सकता है कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो ही जाएगी। फिल्म के तेलुगू वर्जन की रिलीज डेट 18 सितंबर रखी गई थी, जिसमें अब बमुश्किल 2 ही दिन बाकी रह गए हैं। एक और बात जिसकी वजह से फिल्म खतरे में दिख रही है, वह ये कि क्या तेलुगू ऑडियंस इस फिल्म से कनेक्ट कर पाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN