Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 16 साल की उम्र में किया ब्रेस्ट फीडिंग सीन, मंदाकिनी ने बताया...

16 साल की उम्र में किया ब्रेस्ट फीडिंग सीन, मंदाकिनी ने बताया कैसा हुआ था शूट?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/ram_teri_16_09_01_1789573364801_SG8K_1789573370419_YXF3_a4cc9d6d-35e1-4ba2-9ad8-0da6c8000e15_4IJA.png

मंदाकिनी ने बताया कि राम तेरी गंगा मैली के शूट के दौरान वो 16 साल की थीं। उन्होंने बताया कि उस फिल्म में दिखाया ब्रेस्ट फीडिंग सीन कैसे शूट हुआ था। उन्होंने कहा कि वो बार-बार इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि फिर ऐसा लगता है कि वो सीन करने के लिए सफाई दे रही हैं। 

राम तेरी गंगा मैली ने 16 साल की मंदाकिनी (असली नाम यासमीन जोसेफ) को रातोंरात फेमस कर दिया था। इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स थे जिसकी वजह से उस वक्त फिल्म विवादों में आई थी। न सिर्फ फिल्म के सीन्स, उस वक्त के हिसाब से फिल्म की कहानी भी बहुत बोल्ड थी। विवादित सीन्स में एक सीन था जिसमें मंदाकिनी को ब्रेस्ट फ्रीडिंग कराते हुए दिखाया गया था। मंदाकिनी ने बताया कि उन्होंने वो सीन कैसे शूट किया था?

16 साल की उम्र में शूट किया था ब्रेस्ट फीडिंग सीन

एएनआई से खास बातचीत में मंदाकिनी ने अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब फिल्म शूट कर रही थीं तब वो 16 साल की थीं। फिल्म पूरा होने में एक साल लगा और फिल्म खत्म होते-होते वो 17 साल की हो गई थीं। इस बातचीत के दौरान मंदाकिनी ने फिल्म में ब्रेस्ट फीडिंग वाले सीन को लेकर भी बात की।

मंदाकिनी ने कहा- खूबसूरती से शूट किया गया वो सीन

मंदाकिनी से सवाल हुआ कि इतनी कम उम्र में वो ब्रेस्ट फीडिंग वाला सीन कैसे शूट कर पाई थीं? इसका जवाब देते हुए मंदाकिनी ने बताया कि वो इतना अच्छे तरीके से उन्होंने पिक्चराइज किया था। मैं अभी आपको समझा नहीं सकती हूं कि वो कैसे शूट हुआ था, लेकिन वो ब्रेस्ट फीडिंग था नहीं।

किसी बॉडी डबल ने शूट किया था ब्रेस्ट फीडिंग सीन?

इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो सीन किसी बॉडी डबल ने शूट किया था या स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से उसे शूट किया गया था? राम तेरी गंगा मैली एक्ट्रेस ने साफ किया कि वो कोई बॉडी डबल या स्पेशल इफेक्ट्स नहीं थे। उन्होंने वो सीन खुद ही शूट किया था।

मंदाकिनी ने समझाया कैसे शूट हुआ था वो सीन

मंदाकिनी ने इसके बाद समझाया कि वो सीन उन्होंने कैसे शूट किया? उन्होंने कहा, “आज आप देखते हैं कितना लो नेक पहनती है लड़कियां। कितना-कितना लो, इतना डीप पहनती हैं कि आप सबकुछ ही देख सकते हो। तो वो मैंने उतना ही डीप नेक पहना और बच्चे को यहां चिपका लिया। तो उसमें कैसे पता चलेगा कि ब्रेस्ट फीडिंग हो रही है या नहीं?”

उस सीन में मंदाकिनी के हाथ में असली बच्चा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने उतने लो नेक के साथ बच्चे को ब्रेस्ट से चिपकाकर पकड़ लिया था। तो उस तरह से वो सीन शूट हुआ कि ऐसा लगा कि ब्रेस्ट फीडिंग हो रही है, लेकिन वैसा था नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी राम तेरी गंगा मैली

राम तेरी गंगा मैली की बात करें तो ये फिल्म मंदाकिनी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1985 को रिलीज हुई थी। राम तेरी गंगा मैली की बोल्ड कहानी और सीन्स को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में मंदाकिनी, राजीव कपूर, दिव्या राणा, कुलभूषण खरबंदा और गौतम सरीन जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म ने जीते थे 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड

राम तेरी गंगा मैली ने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, राज कपूर को बेस्ट डायरेक्टर, रविंद्र जैन को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, राज कपूर को बेस्ट एडिटर और सुरेश सावंत को बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN