Source :- LIVE HINDUSTAN

Bhune Aam ki Chutney: कच्चे आम की खट्टी चटनी तो खूब पसंद होगी। लेकिन एक बार बिना मिक्सी या सिलबट्टे के आम को भूनकर बनी ये चटनी खाकर देखें। जिसे एक बार खा लिया तो खाने का स्वाद और भूख दोनों बढ़ जाएगी। नोट कर लें बनाने का तरीका।

आम की चटनी बनानी हो तो मिक्सी या सिलबट्टा तो चाहिए। ताकि उसे पीस सकें लेकिन हम लाए हैं ऐसी रेसिपी जिसमे कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए आपको घिसने या पीसने की जरूरत ही नहीं होगी। बस कच्चे आम को भूनकर ही मजेदार सी तीखी चटपटी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। जिसे रोज के खाने दाल-चावल के साथ खाओ या फिर किसी मजेदार स्नैक्स के साथ, इसका कॉम्बिनेशन किसी भी खाने का टेस्ट बढ़ा देगा। इसे बनाना बहुत आसान है, बस फटाफट से नोट कर लें रेसिपी।

भुने आम की चटनी बनाने की सामग्री

दो कच्चे आम

दो टमाटर

लहसुन चार से पांच कली

एक प्याज

हरी मिर्च

लाल मिर्च पाउडर

हरी मिर्च चार से पांच

फ्रेश हरी धनिया के पत्ते

दो चम्मच चीनी

भुने आम की चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्ची गुठली वाले आम को लें। इसे दो भाग या तीन भाग में कर लें।
  • साथ में टमाटर भी दो से तीन लें।
  • अब पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन की 8-10 कली को डाल दें।
  • साथ में कच्चे आम को दो से तीन भाग करके पैन में डालें और उसे भूनें।
  • साथ में टमाटर को भी धोकर दो भाग में काटकर तेल में रख दें।
  • हरी मिर्च भी दो भाग करके डालें और इन सारी चीजों को धीमी आंच पर पकने दें।
  • साथ ही तेल का फ्लेवर ऐड होगा। हो सके तो सरसों का तेल इस्तेमाल करें।
  • ऊपर से नमक एक चम्मच के करीब डालें और इसे ढंक दें। जिससे आम और टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं।
  • थोड़ी देर बाद दबाकर चेक करें कि ये पक गए या नहीं।
  • पकने के बाद चिमटे की मदद से टमाटर के छिलके को निकाल दें। अगर आम का छिलका सहित पकने के लिए रखा है तो अंदर का गूदा चम्मच से खरोंचकर बाहर कर दें। और अगर छिलका निकाल दिया है तो भी ठीक है।
  • बस आम और टमाटर, लहसुन, मिर्चा को पोटैटो मैशर की मदद से पैन के अंदर ही मैश कर दें।
  • एक से दो प्याज को बिल्कुल बारीक काट लें। साथ में ताजी हरी धनिया के पत्तों को भी बारीक काट लें।
  • चटनी में ऊपर से प्याज और हरी धनिया के पत्तों को डालें।
  • दो चम्मच चीनी भी डाल दें। जिससे आम की खट्टास बैलेंस हो जाए।
  • बस नमक को टेस्ट कर बढ़ा लें और तैयार है चटपटी तीखी-खट्टी भुने आम की चटनी, जिसे पराठे से खाएं या दाल-चावल के साथ इसका स्वाद खाने का टेस्ट और भूख दोनों बढ़ा देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN