Source :- LIVE HINDUSTAN
Bhature dough Tips: फूले-फूले भटूरे बनाने का सीक्रेट है उनका आटा सही से लगाना। इस 1 ट्रिक से मैदा गूंथेंगे, तो खमीर परफेक्ट उठेगा। हलवाई इसी तरीके से भटूरे का आटा लगाते हैं।
छोले भटूरे हर किसी के फेवरिट होते हैं। खासकर घर पर बने हों, तब तो मजा ही आ जाता है। आप जी भर के भटूरे खा सकते हैं और हाइजीन का भी इश्यू नहीं आता। हालांकि घर वाले भटूरे अक्सर फूलते नहीं हैं। प्रॉपर रेसिपी फॉलो करने के बाद भी या तो उनमें तेल ज्यादा भर जाता है, या फिर ये बिल्कुल रोटी जैसे फ्लैट रह जाते हैं। दरअसल भटूरे में सारा खेल सही से खमीर उठने का है। अगर मैदा का आटा आपने सही से नहीं लगाया है तो खमीर प्रॉपर तरीके से नहीं उठता, जिस वजह से भटूरे फूलते ही नहीं है। दही, ईनो और बेकिंग सोडा वाली कई ट्रिक आपने देखी होंगी, लेकिन ये काफी समय ले लेती हैं। कई बाद तो मैदा सही से सेट ही नहीं हो पाती। परफेक्ट भटूरे बनाने हैं तो यीस्ट यानी खमीर का ही इस्तेमाल करें, जो हलवाई करते हैं। आइए जानते हैं कैसे –
फूले-फूले भटूरे के लिए यीस्ट से लगाएं आटा
हलवाइयों के हाथ के भटूरे अक्सर काफी फूले-फूले और टेस्टी बनते हैं। इसका सीक्रेट है उनका आटा। हलवाई भटूरे का आटा हमेशा यीस्ट यानी खमीर डालकर लगाते हैं, जिससे बिल्कुल परफेक्ट मैदा तैयार होती है। दही, बेकिंग सोडा या ईनो जैसी चीजें घरों में ही इस्तेमाल की जाती हैं, जिनमें काफी टाइम लग जाता है। मैदा को काफी देर के लिए रखकर छोड़ना पड़ता है। फिर कई बार मैदा ठीक से सेट ही नहीं हो पाती और उसमें खमीर भी सही से नहीं उठता। अगर आपके घर में अक्सर भटूरे बनते रहते हैं, तो आपको इंस्टेंट ड्राई यीस्ट जरूर खरीद लेना चाहिए। किराना की दुकान पर आसानी से मिल जाता है।
खमीर से कैसे लगाया जाता है भटूरे का आटा
भटूरे का आटा लगाने के लिए खमीर को सही से इस्तेमाल करना जरूरी है। एक से दो चम्मच यीस्ट डालना काफी रहता है। उदाहरण के लिए अगर आप दो कप मैदा ले रहे हैं, तो एक कटोरी गर्म पानी में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच ड्राई यीस्ट डालकर मिक्स कर दें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें, ये एक्टिवेट हो जाएगा। अब एक परात में मैदा लें, इसमें थोड़ा सा नमक, तेल, एक्टिवेट हुए यीस्ट और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गूंथ लें। आटा आपको सॉफ्ट ही रखना है, लेकिन ये बहुत ज्यादा सॉफ्ट भी नहीं रहना चाहिए।
स्वाद की टिप: भटूरे के आटे में आप दो चम्मच सूजी भी मिला सकते हैं। सूजी बनाने से भटूरे क्रिस्पी बनते हैं और टेक्सचर काफी अच्छा आता है।
आटे को कितनी देर गूंथकर रखना है?
परफेक्ट भटूरे के लिए आटे को प्रॉपर रेस्ट देना भी जरूरी है ताकि खमीर अच्छे से सेट हो सके। एक कंटेनर में थोड़ा सा तेल लगाएं, फिर इसमें आटा रखकर कम से कम दो घंटे के लिए छोड़ दें। मौसम अगर ठंडा हो तो कभी-कभी तीन घंटे भी लग जाते हैं। इसके बाद आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं फिर इन्हें 10 मिनट के लिए थोड़ा सा ऑयल लगाकर रख दें। भटूरे का परफेक्ट आटा तैयार है। अब इन्हें बेल लें और तेल में तलकर फूले-फूले भटूरे एंजॉय करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




