Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना शेविंग, ना थ्रेडिंग! सिर्फ 4 चीजों से नेचुरली हटाएं चेहरे के...

ना शेविंग, ना थ्रेडिंग! सिर्फ 4 चीजों से नेचुरली हटाएं चेहरे के बाल, खूब वायरल है ये DIY रेमेडी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे के बालों को नेचुरली हटाना है, तो ये वायरल हल्दी जेल बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें। सिर्फ 4 चीजों से बनने वाला ये मास्क चेहरे के छोटे और अनचाहें बालों को हटाता है, वो भी सेफ और नेचुरल तरीके से। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बाल अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। खासकर अपर लिप्स, गाल और ठुड्डी पर नजर आने वाले छोटे बालों को हटाने के लिए लोग वैक्सिंग, थ्रेडिंग और हेयर रिमूवल क्रीम जैसे कई तरीके अपनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप कोई नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, जिससे चेहरे के बाल भी रिमूव हो जाएं और किसी तरह का नुकसान भी ना हो, तो ये वायरल तरीका ट्राई कर के देख सकती हैं। हल्दी पाउडर और जिलेटिन से बना ये नेचुरल हेयर रिमूवल जेल चेहरे के बालों को निकालने के काम आता है। इंटरनेट पर ये नुस्खा काफी लोगों को पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।

हल्दी हेयर रिमूवल जेल बनाने के लिए सामग्री

चेहरे के बाल रिमूव करने के लिए आप घर पर ही ये हल्दी हेयर रिमूवल जेल बनाकर तैयार कर सकती हैं। छोटे और हल्के बालों को हटाने का ये एक नेचुरल और इफेक्टिव तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी-

  • जिलेटिन पाउडर (2 चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)
  • दूध (3 चम्मच)
  • मिल्क पाउडर (1 चम्मच)

चेहरे के बाल हटाने के लिए नेचुरल और सेफ तरीका

हेयर रिमूवल जेल बनाने के लिए एक बाउल में जिलेटिन पाउडर, हल्दी पाउडर और दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करें। अब इसमें मिल्क पाउडर एड करें और डबल बॉयलर मैथड की मदद से सभी चीजों को मिक्स कर लें। जेल जैसी कंसिस्टेंसी वाला पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

जरूरी टिप- डबल बॉयलर मैथड की जगह गर्म दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे भी सभी चीजें अच्छी तरह से आपस में घुल जाती हैं।

चेहरे पर कैसे अप्लाई करना है?

इस पेस्ट को बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से लगाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गर्म ना हो और इसे आंखों के आसपास वाली जगह पर लगाना भी अवॉइड करें। अब इसे अच्छी तरह सूखने दें, फिर पील ऑफ मास्क की तरह इसे हल्के हाथों से पकड़कर ऊपर की तरफ खीचें और बालों को रिमूव करें।

क्या ये रेमेडी वाकई काम करती है?

इंटरनेट पर वायरल ये होम रेमेडी वाकई काफी इफेक्टिव है। दरअसल जिलेटिन त्वचा पर चिपकने वाली एक परत बनाता है, जिसे खींचने से छोटे सतही बाल निकल सकते हैं। हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण त्वचा पर किसी तरह की जलन, रेडनेस और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करते हैं। वहीं मिल्क पाउडर और दूध स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं। हालांकि अगर हेयर ग्रोथ बहुत घनी और मोटी है, तो ये नुस्खा उतना प्रभावी नहीं होगा।

किन बातों का रखना है विशेष ध्यान?

कोई भी रेमेडी पूरे फेस पर ट्राई करने से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर कर लें। खासकर अगर आपके चेहरे की स्किन काफी सेंसेटिव है, तो इसे इस्तेमाल करने से बचें। इस जेल को चेहरे पर लगाकर बहुत जोर से ना खींचे। वहीं अगर जलन, रेडनेस या खुजली की समस्या हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN