Home rss business hindi निफ्टी नहीं दिखा रहा पूरी सच्चाई! यह 3 इंडेक्स बाजार की गिरावट...

निफ्टी नहीं दिखा रहा पूरी सच्चाई! यह 3 इंडेक्स बाजार की गिरावट में भी काट रहे गदर; एक में 37% की उछाल

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • इस फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही के दौरान निफ्टी50 की स्थिति अच्छी नहीं रही है
  • यह इंडेक्स 1 प्रतिशत से भी कम रिटर्न दिया है
  • लेकिन निफ्टी माइक्रोकैप में तूफानी तेजी देखने को मिली है

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत से भी कम की तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद तीन ऐसे इंडेक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। हम बात कर रहे हैं स्मॉल कैप 250, मिड कैप 150 और माइक्रोकैप 250 इंडेक्स की। निफ्टी स्मॉल कैप 250 इंडेक्स पहली छमाही में करीब 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 150 ने 12.54 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। सबसे अधिक तेजी निफ्टी माइक्रोकैप 250 में उछाल दर्ज की है। यह इंडेक्स पहली छमाही में 37 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

इन तीन कंपनियों का भी बोलाबाला

1-Aditya Infotech

गुरुवार को कंपनी के शेयर 1.22 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3799.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 2026 में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 149 प्रतिशत और 1 साल में 185 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसी साल कंपनी के शेयर जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.64 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2- HFCL

गुरुवार को कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की तेजी के बाद 238.36 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 2026 में इस स्टॉक का दाम 245 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में शेयरों का भाव 224 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

इसी साल कंपनी के शेयर सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड कंपनी ने दिया था।

3- Welspun Corp Limited

यह स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद एनएसई में 2605.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में स्टॉक का दाम 2 प्रतिशत बढ़ा है। 2026 में स्टॉक की कीमतों में 222 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 201 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN