Home rss business hindi FD पर 8.25% का रिटर्न दे रहा है एक स्मॉल फाइनेंस बैंक,...

FD पर 8.25% का रिटर्न दे रहा है एक स्मॉल फाइनेंस बैंक, SBI और HDFC Bank की क्या स्थिति?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Best FD Rates: एफडी पर आज के समय में भी आकर्षक रिटर्न दिया जा रहा है
  • स्मॉल फाइनेंस बैंक से लेकर SBI तक हर जगह अलग-अलग पीरियड के लिए अच्छा ब्याज ऑफर किया जा रहा है

Best FD Rates: शेयर बाजार की स्थिति इस समय खस्ता हाल है। वहीं, गोल्ड मार्केट में भी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह सोने का रेट 150000 रुपये के नीचे आ गया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि कहां इनवेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। मौजूदा परिस्थितियों में एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जहां रिटर्न की पूरी गारंटी है। एक स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो एफडी पर 8.25 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 5 साल की एफडी पर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 8.10 प्रतिशत ब्याज 666 दिन की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल 1 दिन और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 800 दिन की एफडी पर 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

प्राइवेट बैंकों में कितना मिल रहा रिटर्न

एसबीएम बैंक इंडिया 18 महीने से अधिक और 2 साल से कम की एफडी पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। डीसीबी बैंक की तरफ से 24 महीने से 25 महीने से कम की एफडी पर 7.50 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। दिग्गज बैंक एचडीएफसी की बात करें तो 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक 3 साल 1 दिन से 10 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। एक्सिस बैंक की तरफ से भी अधिकतम 6.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बैंक 3 साल की एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है।

सरकारी बैंकों का क्या है हाल

बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 999 दिन की एफडी पर 6.85 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब एंड सिंड बैंक की तरफ से 666 दिन की फिक्सड डिपॉजिट पर 6.85 प्रतिशत और बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से 555 दिन की फिक्सड डिपॉजिट पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 444 दिन की फिक्सड डिपॉजिट पर 6.45 प्रतिशत और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 555 दिन की एफडी 6.55 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

(इन आंकड़ों का सोर्स पॉलिसी बाजार डॉट कॉम है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN