Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार निरहुआ और आम्रपाली एक ही वैनिटी वैन में साथ में क्या कर...

निरहुआ और आम्रपाली एक ही वैनिटी वैन में साथ में क्या कर रहे थे? काजल राघवानी ने उठाए सवाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/kajala_1786076153647_1786076167152_3b3385b6-2c36-4693-872e-07b9612dc4cd.jpg

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आम्रपाली दुबेन और दिनेश लाल यादव के रिश्ते पर कुछ ऐसे सवाल खड़े किए हैं कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी बवाल शो ने तो शुरू होते ही खूब बवाल मचा दिए हैं। शो के शुरुआत से काजल राघवानी की आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव से टक्कर हो रही है। अब मामला तब ज्यादा बढ़ गया है जब काजल ने लाइव आकर दिनेश और आम्रपाली पर खूब निशाने साधे हैं। उन्होंने दोनों की पर्सनल लाइफ पर खूब कमेंट किए हैं। साथ ही दोनों के रिश्ते पर भी सवाल किए हैं।

काजल ने बताया आम्रपाली-दिनेश का वैनिटी किस्सा

काजल दरअसल, इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और इस दौरान उन्होंने आम्रपाली और दिनेश लाल यादव को लेकर दावा किया कि दोनों वैनिटी वैन में घंटे तक थे और डायरेक्टर को उन्हें लेने जाना पड़ा था।

काजल ने कहा, ‘आप दोनों वैनिटी में बैठे रहते थे। एक गया, आप नहीं आए, दूसरे को भेजा आप नहीं आए, तीसरे को भेजा आप नहीं आए। डायरेक्टर गया फिर आपको लेने के लिए। आर्टिस्ट और मैं सब सेट पर बैठे हैं और आपका इंतजार कर रहे हैं कि कब आप आओगे और हम शूट करेंगे।’

काजल ने आगे कहा, ‘क्या कर रहे थे आप दोनों कि डायरेक्टर को खुद जाना पड़ा लेने के लिए।’

काजल ने आम्रपाली-दिनेश के रिश्ते पर उठाए सवाल

काजल फिर बोलीं, ‘लोग आपको लेकर बोलते हैं कि दिनेश जी आम्रपाली को काफी पसंद करते हैं और उन्हें ही रखते हैं। हमें मजबूरी में उन्हें लेना पड़ता है।’

इसके बाद काजल उस सीन पर बोलती हैं जब शो के एक सीन के दौरान सब चले जाते हैं और दिनेश बैठे रहते हैं तब आम्रपाली उन्हें कॉल करके बोलती हैं कि आप क्या कर रहे हो वहां, क्यों बैठे हो। काजल बोलीं, ‘कहीं ऐसा तो नहीं दिनेश जी का बीवी वाला वीडियो आने के बाद आपने हड़काया इसलिए उन्हें इंटरव्यू में बोलना पड़ा बीवी से प्यार नहीं करता। क्यों, आपके तो बच्चे हैं बहुत प्यारे।’

जब दिनेश लाल यादव बोले-पत्नी से नहीं है प्यार

दरअसल, कुछ महीने पहले दिनेश लाल यादव का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था जब उन्होंने कहा कि उनकी शादी जबरदस्ती करवाई गई थी और उन्हें अपनी पत्नी से प्यार नहीं है। दिनेश ने कहा था कि वह हालांकि इस रिश्ते की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन वह इसमें खुश नहीं हैं।

दिनेश के इस स्टेटमेंट के बाद से आम्रपाली और उनके रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई थी क्योंकि दोनों ने जबसे साथ काम किया है तबसे उनके रिलेशन की खबरें आती हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया और एक-दूसरे को दोस्त ही कहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN