Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/pgu_1786088191498_1786088197822_da5ed03f-e79a-4450-81b9-5a87f2d7df91.jpgपारुल गुलाटी जो निश हेयर की मालकिन हैं, उन्होंने कुछ साल पहले गोवा में घर लिया था। पारुल का कहना था कि उन्होंने उसे एयरबीएनबी में डाला ताकि वह उससे अच्छी कमाई करें, लेकिन उनकी उम्मीद जैसा कुछ नहीं हुआ।
एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने 2 साल पहले गोवा में एक घर लिया था जिसे उन्होंने एयरबीएनबी में लगा दिया था। उस दौरान पारुल ने कहा था कि वह इस होमस्टे से एक रात का 40 हजार कमाएंगी। पारुल ने एक पॉडकास्ट में कहा था, मैंने गोवा में घर लिया है। उसको मैं एयरबीएनबी पर डालूंगी। घर से पैसे कमाऊंगी।
क्यों 40 हजार थी पारुल की डिमांड
जब पारूल से इतनी बड़ी अमाउंट को लेकर पूछा था तो उन्होंने कहा था कि वो एयरबीएनबी 2 बेडरूम हॉल किचन है इसलिए वह उससे 40 हजार कमा सकती हैं एक दिन के लिए।
क्यों नहीं हो पा रही उतनी कमाई
हालांकि अब पारुल ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने जितनी उम्मीद की थी, उतना वह कमा नहीं पा रही हैं घर से। इतना ही नहीं जितना उन्होंने सोचा था उसका वह आधा भी नहीं कमा पा रही हैं।
पारुल का एयरबीएनबी गोवा के नेरुल में है जिसे उन्होंने मालकिन हाउस नाम दिया है। यह एक लग्जरी 2 बेडरूम विला है जिसमें प्राइवेट पूल और गार्डन है। इतने पौश लोकेशन और शानदार इंटीरियर के बाद भी विला को एक रात का 40 हजार रुपये किराया नहीं मिल पा रहा है।
पारुल गुलाटी ने माना कि भविष्यवाणी करते समय उन्होंने कॉम्पिटिशन और ऑफ-सीजन जैसी बातों पर ध्यान नहीं दिया था।
अब कितना है एक रात का किराया
पारुल ने आगे कहा, ‘मैंने कहा था तब ये क्योंकि उस वक्त वहां ज्यादा विला नहीं था, ना ही लग्जरी विला था। 4-5 साल में वहां और प्रॉपर्टीज हो गई हैं। मैं ऑफ सीजन और पीक सीजन नहीं जानती हूं। ये मेरा फर्स्ट टाइम है। तो अब हम 11 हजार रुपये एक रात का चार्ज कर रहे हैं।’
पारुल के साथ हुआ 8 लाख का फ्रॉड
कुछ दिनों पहले पारुल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें पूरे दिन पुलिस स्टेशन में रहना पड़ा क्योंकि स्टोर मैनेजर और सेल्स एग्जिक्यूचिव ने उनके साथ फ्रॉड किया। पारुल का दावा था कि उन्हें आउटलेट में गड़बड़ी का लंबे समय से शक था, लेकिन वे समस्या की जड़ का पता नहीं लगा पा रही थीं।
पारुल ने लिखा था, ‘मैं और प्रूफ इकट्ठा करने की कोशिश कर रही उन दोनों के खिलाफ और मुझे अपने स्टॉक में एक बहुत बड़ा अंतर दिख रहा है।’
पारुल का दावा था कि वो एम्प्लॉयज उनके ब्रांड निश हेयर प्रोडक्ट्स को बेच रहे थे, लेकिन उसके पेमेंट्स अपने अकाउंट में ले रहे थे ना कि कंपनी के अकाउंट में। पारुल ने कहा कि वो दोनों दिन का 15-20 हजार सेल कर रहे थे और सब पैसे अपने पास रखते।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




