Home LIFESTYLE NEWS HINDI पतला होने के लिए रात में खानी छोड़ दें ये 5 चीजें,...

पतला होने के लिए रात में खानी छोड़ दें ये 5 चीजें, हेल्थ कोच ने बताया वेट लॉस का फॉर्मूला!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी अपना वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो रात में ये 5 फूड्स खाना अवॉइड करें। ये हाई कैलोरी होते हैं और आपके दिनभर की मेहनत को खराब कर सकते हैं। इसलिए डिनर में प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करें और इन चीजों को हर हाल में अवॉइड करें।

वजन कम करना है तो अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। कई लोग दिनभर तो प्रॉपर डाइट फॉलो करते हैं लेकिन शाम होते-होते अपनी भूख पर कंट्रोल करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें जो मिलता है वही खा लेते हैं। ये सबसे बड़ी गलती है जिस वजह से डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वेट लॉस उतने इफेक्टिव तरीके से नहीं हो पाता। कुछ लोगों को लगता है कि रात में चावल खाने से या दूध पीने से वजन बढ़ता है, लेकिन ये सच नहीं है। वेट बढ़ने में आपकी दिन भर की कैलोरी मायने रखती हैं। इसलिए अगर आप रात में ज्यादा हैवी और हाई कैलोरी वाले फूड्स खाते हैं, तो धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन से फूड आइटम्स हैं।

वजन कम करना है तो रात में ना खाएं ये चीजें

तला हुआ खाना हर हाल में अवॉइड करें

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ कोच गोपी पटेल बताती हैं कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में किसी भी तरह का ऑयली फूड अवॉइड करें। डिनर में कई बार लोग तले हुए पकौड़े, कचौड़ी या बाहर का जंक फूड खा लेते हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को स्लो बना सकता है। रात में ये चीजें पचाना और भी मुश्किल होता है, जिस वजह से गैस, ब्लोटिंग और सही से नींद ना आने की समस्या भी हो सकती है।

मिठाई और ज्यादा शुगर वाली चीजें

वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो मिठाई और चीनी से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। इनमें ना सिर्फ भर-भर के कैलोरी होती है, बल्कि ये मेटाबॉलिज्म और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी अच्छे नहीं होते। कई लोगों को खाने के बाद मीठे में कुछ चाहिए होता है, लेकिन याद रखें आपकी ये आदत दिनभर का कैलोरी काउंट बढ़ा सकती है।

कोल्ड ड्रिंक्स और शुगरी ड्रिंक्स अवॉइड करें

कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, चीनी वाली चाय या कॉफी पेट भरने के बजाए आपको एकस्ट्रा कैलोरी दे सकती हैं। चीनी की वजह से इनमें काफी हाई कैलोरी होती हैं जिनका पता भी नहीं चलता। इसलिए रात के टाइम पर अगर कुछ पीने की क्रेविंग हो तो ये शुगरी ड्रिंक्स अवॉइड करें। इनकी जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी, टी या दूध अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ज्यादा चावल या मैदा से बनी अवॉइड करें

चावल या मैदा से बनी चीजें सीधे आपको मोटा नहीं करतीं, लेकिन अगर इनकी मात्रा का ध्यान ना रखा जाए तो कैलोरी हाई हो सकती हैं। ये कार्ब्स रिच फूड्स हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं लेकिन रात में कम फिजिकल एक्टिविटी होने की वजह से एकस्ट्रा फैट के रूप में जमा हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आपके डिनर में प्रोटीन रिच चीजें ज्यादा हों और कार्ब्स रिच फूड्स सीमित मात्रा में ही शामिल हों।

लेट नाइट स्नैकिंग से बचें

आजकल लोग देर रात तक जागते हैं इसलिए लेट नाइट स्नैकिंग का चलन भी बढ़ गया है। खासकर मूवी देखते हुए या फोन स्क्रॉल करते हुए लोग साथ में नमकीन, चिप्स, बिस्किट जैसी चीजें ले कर बैठ जाते हैं, जिन्हें खाते हुए मात्रा का अक्सर ध्यान नहीं रहता। यही वजह है कि कई बार दिन भर क्लीन डाइट रखने के बाद भी वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको वाकई रात में भूख लग रही है तो हल्का और पौष्टिक स्नैक लेना अच्छा ऑप्शन है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN