Home LIFESTYLE NEWS HINDI बंदरों ने मचा रखा है आतंक? घर की छत बालकनी से भागने...

बंदरों ने मचा रखा है आतंक? घर की छत बालकनी से भागने में ये 10 टिप्स आएंगे काम!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपके इलाके में भी बंदरों का कहर है? तब तो घर की छत और बालकनी पर इन्होंने आतंक मचा रखा होगा। इन्हें भागने के कोई आसान और असरदार तरीके खोज रहे हैं तो यहां 10 टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो बहुत काम आएंगी।

शहरों में बंदरों का छत, बालकनी या गैलरी में आना एक आम समस्या बन चुका है। कई जगहों पर तो बंदरों का इतना ज्यादा आतंक होता है कि बाहर कपड़े या सामान रखने में भी डर लगता है। खाने की तलाश में कईं बार ये घरों में घुस जाते हैं, वहीं चीजें ले जाने के साथ-साथ गमले वगैरह भी गिरा देते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बंदरो का आना-जाना कैसे कम किया जाए। इसके लिए कोई सुरखित और आसान उपाय ढूंढना ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि बंदरों को उकसाना या उनके ज्यादा करीब जाना कई बार खतरनाक हो सकता है। अगर आपके घर के आसपास भी बंदर बहुत हैं, तो इन सुरक्षित तरीकों को अपनाकर उन्हें दूर रखा जा सकता है।

बंदर भगाने के 10 असरदार और आसान उपाय

लाल मिर्च के पानी का स्प्रे करें

अगर आपकी बालकनी या गैलरी में बंदर काफी ज्यादा आते हैं तो ये नुस्खा आप ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर दीवारों और छत पर स्प्रे कर देना है। लाल मिर्च की तीखी गंध बंदरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वो इससे दूर भागते हैं।

तेज आवाज से भाग जाते हैं बंदर

अगर आपकी छत, बालकनी या घर के पास बंदरों का झुंड बैठा हुआ है तो उन्हें भगाने के लिए आप तेज आवाज कर सकते हैं। थाली, घंटी या ड्रम की आवाज से बंदर तुरंत भाग जाते हैं। ध्यान रहे उनके ज्यादा पास जाने की कोशिश ना करें। कई बार बंदर हमला भी कर सकते हैं।

मजबूत जाली लगवाकर रोकें एंट्री

अगर आपके इलाके में बंदरों का आतंक है तो सबसे असरदार और परमानेंट सॉल्यूशन यही रहेगा कि आप अपनी खिड़की, बालकनी और छत पर मजबूत जाली लगवा लें। इससे बंदरों की एंट्री पूरी तरह से रोकी जा सकती है।

लंगूर की फोटो और आवाज से डरते हैं बंदर

लंगूर को देखकर बंदर तुरंत उस जगह से भाग जाते हैं। ऐसे में आप लंगूर की फोटो या आवाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालकनी या छत से बंदरों को दूर रखने का ये भी एक तरीका हो सकता है।

कचरा हमेशा ढककर रखें

ध्यान रखें कि कचरे की बाल्टी या डस्टबिन हमेशा ढका हुआ होना चाहिए। खुला कचरा देखकर बंदर तुरंत इसकी ओर आकर्षित होते हैं। खासकर खाने-पीने की चीजों को तो खुली जगह पर रखना ही नहीं चाहिए।

नकली सांप रखने से भी बन जाएगी बात

बंदर सांप को दूर से भी देख लें तो तुरंत डर कर भाग जाते हैं। ऐसे में इन्हें दूर रखने का एक तरीका ये भी हो सकता है कि आप रबर के नकली सांप का इस्तेमाल करें। इसे बालकनी या छत पर रखने से बंदर आसपास भी नजर नहीं आएंगे।

नींबू का फिटकरी का घोल बनाएं

बार-बार बालकनी में बंदर आते हैं तो एक स्प्रे बनाकर तैयार करें। इसके लिए पानी में थोड़ा सा नींबू निचोड़ लें और थोड़ा सा फिटकरी पाउडर डालकर एक घोल बना लें। इसे उन जगहों पर छिड़क दें, जहां बंदर आते-जाते हों। इसकी गंध से वो आसपास भी नजर नहीं आएंगे।

खाना-पीना खुला ना छोड़ें

खाने-पीने की चीजें बंदरों को अट्रैक्ट करती हैं। इसलिए अपनी छत या बालकनी में रोटी, फल या कोई भी फूड आइटम खुले में बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से बंदरों का पूरा झुंड आपके घर पर धावा बोल सकता है।

प्लास्टिक बोतल लटकाने वाला जुगाड़

बंदरों को दूर रखने के लिए आप प्लास्टिक की खराब बोतलों में पानी भरकर अपनी बालकनी या आंगन में लटका सकते हैं। इनपर धूप पड़ने से ये चमकती हैं, जिन्हें देखकर बंदर डर जाते हैं और आसपास नहीं आते।

सभी लोग मिलकर करें उपाय

अगर आपके आसपास के इलाके या गली-मोहल्ले में बंदरों का आतंक है, तो कोशिश करें कि सभी लोग मिलकर ये छोटे-छोटे उपाय करें। सब लोग मिलकर करेंगे तो बंदरों का आना काफी हद तक कम हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN