Home LIFESTYLE NEWS HINDI पतले दिखने का मतलब नहीं कि आप हेल्दी हैं, ये 6 लक्षण...

पतले दिखने का मतलब नहीं कि आप हेल्दी हैं, ये 6 लक्षण अंदर से कर सकते हैं बीमार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिजिकली एक्टिव हैं, घर का खाना खाते हैं और शरीर भी पतला यानि फिट दिखता है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अंदर से भी हेल्दी हो। कई बार छोटे लक्षण शरीर के अंदर की बीमारी की ओर इशारा करते हैं।

आप घर का खाना खाते हैं, एक्सरसाइज रोजाना करते हैं और फिजिकल एक्टिव हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह से हेल्दी हैं। यूके बायोबैंक कोहोर्ट स्टडी के मुताबिक 15 में से 1 इंसान जिसका बीएमआई नॉर्मल है वो किसी ना किसी कॉर्डियोवस्कुलर बीमारी से जूझ रहा है और उसमे मेटाबॉलिक बीमारी का खतरा है। एक और स्टडी में पाया गया कि नॉर्मल बीएमआई वाले आधे से ज्यादा लोगों में कम से कम एक मेटाबोलिक एबनॉर्मैलिटी भी थी, भले ही उनका वजन आइडियल था। दरअसल, जब हेल्थ की बात आती है तो आप केवल शरीर को देखकर अंदर की बीमारियों का पता नहीं लगा सकतें। बीमारियों का पता लगाने के लिए रेगुलर चेकअप जरूरी है। इसलिए शरीर में ये अंदर दिख रहे तो उन्हें इग्नोर ना करें।

आपका ब्लड प्रेशर हाई है

एनएचएस के मुताबिक ब्लड प्रेशर हाई होने के कोई मुख्य लक्षण नहीं होते हैं। और, काफी सारे लोग जो हेल्दी खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और जिनका वजन भी सही है अक्सर उनका भी ब्लड प्रेशर हाई होता है। और समय के साथ अगर इसे ट्रीट ना किया जाए तो लंबे टाइम तक हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हाइपरटेंशन, हार्ट डिसीज, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और किडनी की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की जांच समय के साथ जरूरी होती है।

जल्दी से थक जाते हैं

अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी थक जाते हैं। तो इसके कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। नींद पूरी ना होना, स्ट्रेस, एनीमिया या फिर थायराइड की समस्या या कई बार काम की वजह से भी थकान हो सकती है। लेकिन लगातार बार-बार थकान महसूस होती है और साथ में यूरिन बार-बार जाना पड़ रहा, सांस फूल रही या फिर वजन पर असर पड़ रहा तो जरूरी है कि डॉक्टर से सलाह ली जाए।

चलते समय हांफ जाते हैं

आप बिल्कुल फिट नजर आ रहे लेकिन जरूरी नहीं कि अंदर से भी हेल्दी हो, जैसे कि रोजमर्रा के काम करने, सीढ़ियां चढ़ने, रोड पर चलने या फिर एक्सरसाइज करने की क्षमता अचानक से कम होने लगे तो इसे इग्नोर ना करें। अगर आपको इन सब कामों को करने में दिक्कत महसूस होने लगे साथ ही चेस्ट में डिसकंफर्ट महसूस हो, सांस तेजी से चले, बेहोशी आए या फिर एंकल में सूजन लगे तो इन समस्याओं के होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नींद नहीं आती

लंबे टाइम से खर्राटे तेजी से ले रहे, नींद रात को बार-बार खुल जाती है, सुबह उठते ही सिर में दर्द होता है या फिर अच्छा महसूस नहीं होता, अगर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी इस तरह की समस्या हो रही तो ये स्लीप एप्निया की दिक्कत के लक्षण होते हैं, जिसमे नींद के दौरान सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर के मुताबिक ये समस्या किसी भी वजन के इंसान को हो सकती है। और, इस समस्या का कनेक्शन कॉर्डियोवस्कुलर रिस्क और हाई ब्लड प्रेशर से होता है। और, अगर नींद लेने के बाद भी दिन में नींद लगती है और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अचानक से प्यास और यूरिन ज्यादा लग रही

बार-बार यूरिन पास करने की जरूरत महसूस हो रही तो इसको अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जब तक ये बढ़ नहीं जाती। नॉर्मल से ज्यादा अगर प्यास लग रही या यूरिन जाने की जरूरत महसूस हो रही तो ये किडनी की बीमारी का भी लक्षण होती है। नेशनल हेल्थ सर्विस का कहना है कि क्रोनिक किडनी की बीमारी वाले कई लोगों में इसके शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण नहीं होते हैं और इसका पता अक्सर रेगुलर ब्लड या यूरिन टेस्टिंग से चलता है, न कि इसलिए कि व्यक्ति बीमार महसूस कर रहा है। इसलिए आप ऊपर से फिट लग रहे तो जरूरी नहीं कि अंदर से भी फिट हो, इन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती ना करें।

रेस्टिंग हार्ट रेट

स्ट्रेस लेने, कॉफी पीने, बीमारी में, दवाओं के समय या एक्सरसाइज करते समय हार्ट रेट कई बार नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। लेकिन इसमे घबराने वाली बात नहीं होते। अगर आप आराम के दौरान भी अपने दिल की धड़कनों को तेज महसूस कर रहे हैं तो ये चिंता की बात हो सकती है और डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN