Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/Parineeti_C_1783169599877_1783169604345_8f94d536-045f-468c-b1d7-73aeca202010.jpgParineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन उन्होंने एक बार एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताया था जिसके सामने आते ही उनके हाथ-पांव फूल जाते हैं और वह बुरी तरह घबरा जाती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक चैट शो पर बताया था कि कटरीना कैफ उनकी आदर्श हैं। एक्ट्रेस ने ‘कॉफी विद करण’ पर बातचीत के दौरान यह भी बताया कि जब कटरीना पास होती हैं तो वह थोड़ा डर और घबराहट महसूस करती हैं। परिणीति जब आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर होस्टेड इस रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं तो उन्होंने बताया कि कैसे एक बार जब अचानक कटरीना कैफ उनके जिम में अचानक पहुंच गईं तो उन्होंने अपनी उस ट्रेडमिल की रफ्तार बढ़ा दी थी, जिस पर वो उस वक्त जॉगिंग कर रही थीं।
जिम में देखकर बढ़ा दी ट्रेडमिल की स्पीड
परिणीति चोपड़ा ने यह यादगार और मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, “उस दिन जब कटरीना कैफ जब अचानक मेरे जिम पहुंच गईं तो मैंने जल्दी से अपने ट्रेड मिल की स्पीड बढ़ा दी।” एक्ट्रेस ने कहा कि तब कटरीना कैफ झटपट मेरे पास आईं और बोलीं- तुम क्या कर रही हो? कितने मिनट हो गए? और परिणीति चोपड़ा ने जवाब दिया- 20 मिनट। तब कटरीना कैफ ने कहा- 5 मिनट और। यह सुनकर परिणीति चोपड़ा ने कहा- ठीक है, ठीक है। जैसा आप कहो। चमकीला फेम एक्ट्रेस ने कहा- वह मेरी आइडल हैं।
कटरीना कैफ से डरती हैं परिणीति चोपड़ा!
जब करण जौहर ने इस चैट शो पर परिणीति चोपड़ा से पूछा कि क्या उन्हें कटरीना कैफ से डर लगता है? तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- हां, कभी-कभी। तब करण जौहर ने पूछा- लेकिन क्यों? वह तो बहुत प्यारी हैं। तब परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ इस शो का हिस्सा रहे आदित्य रॉय कपूर ने भी जवाब दिया, “कटरीना का सीरियस चेहरा देखकर कोई भी डर सकता है।” मालूम हो कि कटरीना कैफ के साथ अभी तक परिणीति चोपड़ा किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई हैं। हालांकि आदित्य रॉय कपूर के साथ वह फिल्म फितूर में नजर आई थीं।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहीं दोनों एक्ट्रेस?
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नई रिकॉर्डिंग ‘नमामि शमीशम’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने यह स्तुति खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड की है। इसके पीछे का किस्सा यह है कि परिणीति के पति राघव चड्ढा की दादी यह स्तुति गाया करती थीं, जिस दिन परिणीति को यह पता चला उसके अगले ही दिन वह यह रिकॉर्डिंग करने चली गईं और अपने पति को सरप्राइज दे डाला। राघव चड्ढा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को यह किस्सा सुनाया था। बात कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की करें तो वह काफी वक्त से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



